
35 दिन बाद शुरू होगी अमरनाथ यात्रा, पहलगाम हमले के बाद सुरक्षा कड़ी... आज रूट्स का जायजा लेंगे CRPF के डीजी
AajTak
सीआरपीएफ के डीजी जम्मू-कश्मीर दौरे पर हैं, जहां वह राज्य की पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों के साथ मिलकर 3 जुलाई से शुरू होने वाली अमरनाथ यात्रा के प्रमुख मार्गों का हवाई सर्वेक्षण (एरियल सर्वे) करेंगे और सुरक्षा-व्यवस्था की समीक्षा करेंगे.
पहलगाम आतंकी हमले के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं. साथ ही सुरक्षा एजेंसियों ने आगामी अमरनाथ यात्रा को लेकर अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं. सूत्रों का कहना है कि केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के महानिदेशक (DG) जम्मू-कश्मीर दौरे पर हैं, जहां वह अमरनाथ यात्रा के प्रमुख रूट्स की सुरक्षा-व्यवस्था का जायजा लेंगे और पहलगाम, बालटाल की सुरक्षा-व्यवस्था की समीक्षा करेंगे.
सूत्रों का कहना है कि सीआरपीएफ डीजी, राज्य की पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों के साथ मिलकर 3 जुलाई से शुरू होने वाली अमरनाथ यात्रा के प्रमुख मार्गों का हवाई सर्वेक्षण (एरियल सर्वे) करेंगे.
इस दौरे का उद्देश्य अमरनाथ गुफा के दर्शन करने के लिए आने वाले तीर्थयात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जरूरी कदमों की समीक्षा करना और किसी भी संभावित खतरे से निपटने के लिए रणनीति तैयार करना है.
वहीं, पहलगाम हमले ने एक बार फिर घाटी में सुरक्षा-व्यवस्था की चुनौतियों को उजागर किया है, जिसके बाद प्रशासन और सुरक्षा बल अमरनाथ यात्रा को पूरी तरह सुरक्षित बनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते.
सीआरपीएफ डीजी का यह दौरा इस दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है जो यात्रा के दौरान तीर्थयात्रियों को सुरक्षित और सुगम अनुभव प्रदान करने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है.
सुरक्षा बलों ने यात्रा मार्गों पर अतिरिक्त चौकसी बरतने और संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षाबलों की तैनाती बढ़ाने का प्लान बनाया है. डीजी के दौरे से प्राप्त जानकारी के आधार पर सुरक्षा-व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?









