
300 पर FIR, 40 गिरफ्तार... बदलापुर में प्रदर्शनकारियों पर एक्शन, बच्चियों से घिनौनी हरकत का किया था विरोध
AajTak
महाराष्ट्र के बदलापुर (Badlapur) में बच्चियों के साथ हुए यौन उत्पीड़न के मामले में विरोध करने वाले 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है. ठाणे पुलिस ने इस मामले में 40 को अरेस्ट भी कर लिया है. बता दें कि बदलापुर में दो बच्चियों के साथ यौन उत्पीड़न के मामले में प्रदर्शन करने वाले कई घंटे तक रेलवे ट्रैक पर बैठे रहे, जिससे मुंबई-पुणे रेलवे सेवाएं ठप हो गईं थीं.
महाराष्ट्र के बदलापुर (Badlapur) में दो किंडरगार्टन बच्चियों के साथ यौन उत्पीड़न की घटना के बाद बवाल मचा हुआ है. घटना के बाद लोग आक्रोशित हो गए और रेलवे ट्रैक जाम कर दिया. स्कूल में तोड़फोड़ की, जिसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज किया. इंटरनेट बंद कर दिया गया. इस पूरे मामले में विरोध में प्रदर्शन कर रहे करीब 300 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है. इसके बाद पुलिस ने 40 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया है. ठाणे पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार किए गए लोगों को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा.
इस घटना को लेकर मध्य रेलवे जीआरपी के डीसीपी मनोज पाटिल ने कहा कि स्थिति सामान्य है. रेलवे की आवाजाही भी सामान्य है. अब कोई धारा नहीं लगाई गई है. इंटरनेट सेवाएं कुछ दिनों के लिए निलंबित रहेंगी, ताकि अफवाहें न फैलें.
पुलिस के अनुसार, 13 अगस्त को स्कूल के टॉयलेट में दो किंडरगार्टन की बच्चियों के साथ यौन शोषण किया गया. यह घटना तब सामने आई जब 16 अगस्त को एक बच्ची ने अपने माता-पिता को इस घटना के बारे में बताया. आरोपी अक्षय शिंदे को 17 अगस्त को गिरफ्तार किया गया.
यौन उत्पीड़न मामले में आरोपी अक्षय शिंदे को कल्याण कोर्ट में पेश किया गया, इस दौरान मीडिया को कोर्ट परिसर में जाने की अनुमति नहीं दी गई.
वहीं एनसीपी (एससीपी) सांसद सुप्रिया सुले ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बदलापुर की घटना के विरोध में खिलाफ महाराष्ट्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया.
बदलापुर में क्या-क्या हुआ, समझें पूरा घटनाक्रम

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.







