
30 साल वालों को Christmas पर क्या गिफ्ट दें? 7वीं क्लास के बच्चों ने दिए ऐसे आइडिया, घूम जाएगा दिमाग
AajTak
बच्चों ने ऐसे सुझाव दिए, जिसे सुनकर लोगों का दिमाग घूम जाएगा. ये वीडियो अमेरिका के कैलिफोर्निया में स्कूल टीचर शेन फ्रेक्स ने बनाया है. उन्होंने इसे सोशल मीडिया पर शेयर किया.
क्रिसमस को अब बस एक ही दिन बचा है. दफ्तर से लेकर स्कूल तक सीक्रेट सैंटा वाला गेम खेला जा रहा है. लोग अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के लिए तोहफे ले रहे हैं. इस बीच एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. जिसमें 7वीं क्लास में पढ़ने वाले बच्चों ने बताया है कि 30 साल की उम्र वाले लोगों को तोहफे में क्या दिया जाना चाहिए. बच्चों ने ऐसी बीतें बताईं जिसे सुनकर लोगों का दिमाग घूम जाएगा. ये वीडियो अमेरिका के कैलिफोर्निया में स्कूल टीचर शेन फ्रेक्स ने बनाया है. उन्होंने इसे टिकटॉक पर शेयर किया.
एक बच्चे ने कहा कि इन्हें साफ सफाई करने के लिए वैक्यूम क्लीनर दो. दूसरे बच्चे ने जो कहा उसने तो सभी को हैरान कर दिया. इस बच्चे ने कहा कि 30 साल की उम्र वाले लोगों को तोहफे में वाइन और हिप इम्प्लांट दिए जाने चाहिए. वहीं एक अन्य बच्चे ने कहा कि इनको सूप दिया जाना चाहिए. तो किसी ने नाइट गेम्स के लिए बिंगो कार्ड देने को कहा. एक और बच्चे ने लिखा कि नहाने और बॉडी के लिए इस्तेमाल होने वाले प्रोडक्ट दिए जाएं. तो किसी ने महंगा मीट देने को कहा. कुछ बच्चों ने परफ्यूम देने को कहा. तो एक ने कहा कि इन्हें कैंडी क्रश गेम का प्रीमियम और झुर्रियां हटाने वाली क्रीम देनी चाहिए.
हालांकि कुछ बच्चे ऐसे भी हैं, जिन्होंने सर्दियों को ध्यान में रखते हुए कहा कि इन्हें कॉफी पीने का मग दिया जाना चाहिए. सोशल मीडिया पर बच्चों के तोहफे के सुझाव देखकर लोग काफी हैरानी जता रहे हैं. बच्चों के टीचर फ्रेक्स का कहना है कि इन 12 साल के बच्चों को 30 साल के लोग प्राचीन समय के लगते हैं. ये इन्हें काफी बूढ़े लग रहे हैं. फ्रेक्स का बनाया ये वीडियो सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म इंस्टाग्राम पर 7thgrade_chronicles नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. इसे लोग खूब देख रहे हैं.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











