30 साल बाद बेटे ने किया पेरेंट्स के हनीमून फोटोज को रीक्रिएट, वीडियो वायरल
AajTak
एक बेटे ने अपने माता-पिता की यादों को संजोते हुए उनके 30 साल पुराने हनीमून फोटोज को न्यूयॉर्क सिटी में फिर से रीक्रिएट किया. सोशल मीडिया पर ये वीडियो देखकर लोग इमोशनल हो गए.फोटोग्राफर एलेसेंड्रो द्वारा इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया यह वीडियो वायरल हो चुका है, जिसने यूजर्स के दिलों को छू लिया है.
गुजरा हुआ वक्त दोबारा नहीं आता. यादें रह जाती हैं और नॉस्टेल्जिया की शक्ल में सामने आती हैं. लेकिन क्या हो अगर उन यादों को दोबारा रीक्रिएट किया जाए? सोशल मीडिया पर ऐसा ही एक ट्रेंड तेजी से वायरल हो रहा है.
एक बेटे ने अपने माता-पिता की यादों को संजोते हुए उनके 30 साल पुराने हनीमून फोटोज को न्यूयॉर्क सिटी में फिर से रीक्रिएट किया. सोशल मीडिया पर ये वीडियो देखकर लोग इमोशनल हो गए.फोटोग्राफर एलेसेंड्रो द्वारा इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया यह वीडियो वायरल हो चुका है, जिसने यूजर्स के दिलों को छू लिया है.
1994 और 2024 का 30 साल का सफर
वीडियो की शुरुआत एक कैप्शन से होती है, जिसमें उन्होंने लिखा-अपने माता-पिता के हनीमून की तस्वीरें न्यूयॉर्क सिटी में 30 साल बाद फिर से बना रहा हूं. वीडियो में 1994 और 2024 की तस्वीरों की एक सीरीज दिखाई जाती है. ये तस्वीर न्यूयॉर्क के उन्हीं आइकॉनिक लोकेशन्स पर क्लिक की गई हैं. जहां 30 साल पहले उनके माता-पिता ने तस्वीर खिंचवाई थी.
देखें वीडियो...
सोशल मीडिया पर इस वीडियो के सामने आते ही लोगों के रिएक्शन भी आने लगे. इसमें प्यार भरे कमेंट्स भीआए. किसी ने इसे एक खूबसूरत सफर कहा, तो किसी ने इसे एक बेटे का अपने माता-पिता को दिया गया प्यारा सा तोहफा बताया

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.