
'30 लाख हो मेरे दूल्हे का पैकेज, सास- ससुर न रहें साथ', 11 हजार कमाती टीचर की शर्तें वायरल
AajTak
कुछ लोग मेट्रिमोनियल साइट पर अपनी प्रायरटीज को इतना साफ तरीके से लिख देते हैं कि हजम न हो. हाल में एक ऐसा ही मामला सामने आया है. इसमें एक महिला ने अपने होने वाले पति के लिए जो रिक्वायरमेंट लिखी है उससे लोग हैरान हैं.
समय बदल गया है और आज शादियां किसी बिचौलिये की मदद से नहीं बल्कि मेट्रिमोनियल साइट्स से होती हैं. यहां लड़का और लड़की सीधे ही एक दूसरे से बात भी कर लेते है और एक दूसरे की पसंद नापसंद को भी समझ लेते हैं. वहीं भावी पार्टनर को लेकर लोग अपनी प्रायरटीज भी वेबसाइट पर साफ- साफ लिख देते हैं. हालांकि कुछ लोग बात इतनी साफ लिख देते हैं कि हजम न हो. हाल में एक ऐसा ही मामला सामने आया है.
इसमें एक महिला ने अपने होने वाले पति के लिए जो रिक्वायरमेंट लिखी है उससे लोग हैरान हैं.
'11,000 सैलरी है और पसंद हैं Louis Vuitton की ड्रेस'
यहां पहले महिला के बारे में जान लीजिए. सबसे पहले तो महिला ने खुद को 39 साल की प्राइवेट स्कूल की तलाकशुदा टीचर बताया है. वह खाना नहीं बना सकती लेकिन उन्हें 5 स्टार होटल में खाना पसंद है.सालाना तंख्वाह मात्र 1.32 लाख (लगभग 11,000 रुपये/माह) है और Louis vuitton की ड्रेसेज पहनना पसंद है. इसके अलावा उनके माता पिता उनपर डेपेंडेंट हैं तो वह शादी के बाद उन्हें अपने साथ ही रखेंगी.
कैसे पति चाहिए?
शादी के लिए महिला की प्राथमिकता है कि उसका होने वाला पति 34 से 39 की आयु तक का फिट और गैर शादीशुदा हो. उसने प्राथमिक रूप से अमेरिका से एमबीए या एमएस किया हो. वह भारत, अमेरिका या यूरोप में नौकरी करता हो. उसके पास अपना 3 बीएचके घर हो. उसके माता पिता उसके साथ न रहते हों. उसकी तंख्वाह कम से कम 30 लाख रुपये सालाना हो और अगर वह एनआरआई है तो वह साल के 96000 यूएस डॉलर तो कमाता ही हो.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.











