
30 लाख का सिर्फ एक टीवी, 50 विदेशी कुत्ते, Thar समेत 10 लग्जरी कारें..., 30 हजार सैलरी वाली इंजीनियर के ठाठ
AajTak
Bhopal Lokayukta Raid: पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन भोपाल में पदस्थ असिस्टेंट इंजीनियर (संविदा) के फार्म हाउस पर गुरुवार को लोकायुक्त पुलिस ने छापामार कार्रवाई की थी. इंजीनियर के घर से मिली संपत्ति का आकलन आज तक जारी है. इंजीनियर की अकूत संपत्ति का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि 30 हजार महीना की तनख्वाह पाने वाली इंजीनियर के फार्म हाउस से एक टीवी मिला है जिसकी कीमत 30 लाख रुपये बताई जा रही है.
मध्य प्रदेश में गुरुवार को मारे गए लोकायुक्त पुलिस के छापे से हर कोई भौचक्का है. इस कार्रवाई में मध्य प्रदेश पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन में प्रभारी सहायक इंजीनियर (संविदा) हेमा मीणा के बिलखिरिया स्थित घर से बेशुमार संपत्ति मिली है. 30 हजार रुपए वेतन पाने वाली हेमा की दौलत का अंदाजा सिर्फ एक बात से लगाया जा सकता है कि उसके घर से मिले सिर्फ एक टीवी सेट की कीमत ही 30 लाख रुपये है.
लोकायुक्त पुलिस के मुताबिक, संविदा पर नौकरी करने वाली सहायक इंजीनियर हेमा मीणा का मासिक वेतन 30 हजार रुपये है. लेकिन उसने 13 साल की नौकरी में आय से 232% अधिक संपत्ति अर्जित कर ली. वेतन के हिसाब से हेमा की संपत्ति ज्यादा से ज्यादा 18 लाख रुपये होनी चाहिए थी.
40 कमरों का बंगला
असिस्टेंट इंजीनियर हेमा मीणा अपने पिता के नाम 20 हजार वर्गफीट जमीन पर बने 40 कमरों के बंगले में रहती हैं. इसकी कीमत करीब 1 करोड़ रुपए से ज्यादा आंकी जा रही है. इसके अलावा उनके फार्म हाउस से 50 से ज्यादा विदेशी नस्ल के कुत्ते मिले हैं, जिनकी कीमत लाखों में है. लगभग 60-70 अलग-अलग ब्रीड की गायें भी मिलीं.
रोटी बनाने की मशीन
खास बात यह है कि 20 हजार वर्गफीट में फैले परिसर में मौजूद दर्जनों कमर्चारियों से बात करने लिए हेमा मीणा वॉकी-टॉकी का इस्तेमाल करती थी. यही नहीं, लोकायुक्त पुलिस के छापे में संविदा इंजीनियर के बंगले से रोटी बनाने की भी मशीन मिली है. 2.50 लाख रुपये की इस मशीन का इस्तेमाल कुत्तों के लिए रोटी बनाने में होता है.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.











