
30 दिन के अप्रैल में 15 दिन बैंक बंद! ये है अगले महीने का हॉलीडे कैलेंडर
AajTak
01 अप्रैल से नए वित्त वर्ष का आगाज हो जाएगा. वैसे तो वित्तीय कामकाज से जुड़े कई बदलाव 1 अप्रैल से होने वाले हैं. अप्रैल महीने में छुट्टियां भी काफी हैं. 30 दिन के अप्रैल महीने में करीब 15 दिन तक बैंक बंद रह सकते हैं.
01 अप्रैल से नए वित्त वर्ष का आगाज हो जाएगा. वैसे तो वित्तीय कामकाज से जुड़े कई बदलाव 1 अप्रैल से होने वाले हैं. अप्रैल महीने में छुट्टियां भी काफी हैं. 30 दिन के अप्रैल महीने में करीब 15 दिन तक बैंक बंद रह सकते हैं. जिसमें 6 दिन रविवार और महीने का दूसरा और चौथा शनिवार होने की वजह से बैंक बंद रहेंगे. (Photo: File) अगर अप्रैल में आपका बैंकिंग से जुड़ा कोई जरूरी काम है तो अभी से अलर्ट हो जाएं, क्योंकि सभी छुट्टियों को निकाल दें तो बैंक में करीब 15 दिन ही अप्रैल में कामकाज हो पाएंगे. आइए आपको बताते हैं कि अप्रैल में किस-किस दिन बैंकों में कामकाज नहीं होगा, और किस वजह से छुट्टियां होंगी. (Photo: File) अप्रैल में छुट्टी का आगाज पहले दिन से ही हो जाएगा. 1 अप्रैल को बैंकों में कामकाज नहीं होगा, क्योंकि इस तारीख से नए वित्त वर्ष की शुरुआत होती है. 1 अप्रैल को बैंकों में क्लोजिंग की वजह से कामकाज नहीं होगा. उसके बाद 2 अप्रैल को गुड फ्राइडे की छुट्टी होगी. इसके बाद 4 अप्रैल को रविवार है. इस तरह से शुरुआत के चार दिन में ही 3 दिन तक बैंक बंद रहेंगे, केवल 3 अप्रैल यानी शनिवार को बैंक खुला रहेगा. (Photo: File)
Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.











