
3 साल, 900 अवैध अबॉर्शन... कर्नाटक में डॉक्टर गिरफ्तार, ऐसे हुआ रैकेट का भंडाफोड़
AajTak
कर्नाटक पुलिस ने पिछले महीने लिंग-निर्धारण और कन्या भ्रूण हत्या रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए दो आरोपियों- शिवालिंगे गौड़ा और नयन कुमार को मैसूर के पास मंड्या से उस समय गिरफ्तार किया था, जब वो अबॉर्शन के लिए एक गर्भवती महिला को कार से ले जा रहे थे.
कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में पुलिस ने एक डॉक्टर और उसके लैब टेक्नीशियन को गिरफ्तार किया है. उन्हें 900 से ज्यादा अवैध अबॉर्शन कराने के इल्जाम में गिरफ्तार किया गया है. ये अबॉर्शन उन्होंने तीन साल में करवाए हैं.
पुलिस के मुताबिक, डॉ. चंदन बल्लाल और उसका लैब टेक्नीशियन निसार एक अबॉर्शन के लिए कथित तौर पर 30 हजार रुपये तक लेते थे. दोनों मैसूर के जिला अस्पताल में अबॉर्शन करते थे. दोनों को पिछले हफ्ते पुलिस ने हिरासत में लिया था.
इससे पहले इसी महीने अस्पताल की मैनेजर मीना और रिसेप्शनिस्ट रिजमा खान को गिरफ्तार किया था.
पुलिस ने पिछले महीने लिंग-निर्धारण और कन्या भ्रूण हत्या रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए दो आरोपियों- शिवालिंगे गौड़ा और नयन कुमार को मैसूर के पास मंड्या से उस समय गिरफ्तार किया था, जब वो अबॉर्शन के लिए एक गर्भवती महिला को कार से ले जा रहे थे.
पूछताछ के दौरान, दोनों आरोपियों ने पूछताछ के दौरान खुलासा किया था कि मंड्या में गुड़ की यूनिट को अल्ट्रासाउंड स्कैन सेंटर के तौर पर इस्तेमाल किया जा रहा है. एक सीनियर पुलिस अफसर ने बताया कि इस यूनिट में छापेमारी के दौरान एक स्कैन मशीन बरामद की थी, जिसका न तो कोई वैलिड अथॉराइजेशन था और न ही कोई ऑफिशियल डॉक्यूमेंट.
पुलिस ने बताया, शुरुआती जांच में सामने आया कि आरोपी डॉक्टर ने अपने लैब टेक्नीशियन के साथ मिलकर तीन साल में करीब 900 अबॉर्शन अवैध तरीके से किए. और हर अबॉर्शन के लिए 30 हजार रुपये वसूलते थे. पुलिस के मुताबिक, रैकेट से जुड़े बाकी संदिग्धों को पकड़ने के लिए जांच की जा रही है.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.







