
3 साल बाद इस देश से तेल खरीदने की तैयारी में भारत, हरदीप सिंह पुरी का बड़ा ऐलान
AajTak
दक्षिण अमेरिका देश वेनेजुएला के तेल एवं गैस पर 2019 से ही प्रतिबंध लगा हुआ था. लेकिन अक्टूबर 2023 में वेनेजुएला सरकार और विपक्षी दलों के बीच हुए समझौते के बाद अमेरिका ने इन प्रतिबंधों को मौटे तौर पर खत्म कर दिया. प्रतिबंध लगने से पहले वेनेजुएला भारत का पांचवां सबसे बड़ा तेल सप्लयार था.
रूस से सस्ता तेल खरीद रहा भारत अब वेनेजुएला से भी तेल खरीदेगा. पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि भारत, लैटिन अमेरिकी देश वेनेजुएला से कच्चा तेल खरीदेगा, क्योंकि भारतीय कंपनियां इसे रिफाइन करने में सक्षम हैं.
केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री का यह बयान ऐसे समय में आया है जब भारत लगभग तीन साल बाद वेनेजुएला से तेल खरीद शुरू कर रहा है. रिपोर्ट के मुताबिक, कम से कम तीन भारतीय तेल रिफाइन कंपनियों ने वेनेजुएला से तेल खरीदा है, जो अगले कुछ महीनों में भारत आने की उम्मीद है. वहीं, एक अन्य कंपनी भी वेनेजुएला से तेल खरीदने पर विचार कर रही है.
हम उन सभी देशों से तेल खरीदने को तैयार...
शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए हरदीप सिंह ने कहा, "भारत कच्चे तेल का प्रमुख अंतरराष्ट्रीय उपभोक्ता है. ऐसे में भारत उन सभी देशों से तेल खरीदने को तैयार है, जिसके ऊपर प्रतिबंध नहीं लगा हो. हमारी कई रिफाइनरियां हैं जो वेनेजुएला से आयात भारी तेल को रिफाइन करने में सक्षम हैं. हम हमेशा से वेनेजुएला से तेल खरीदते हैं और हम खरीदेंगे भी. हमने वेनेजुएला से तेल आयात इसलिए रोक दिया था, क्योंकि प्रतिबंध के कारण वेनेजुएला तेल सप्लाई नहीं कर पा रहा था."
2019 में प्रतिबंध लगने से पहले भारत की तेल रिफाइन कंपनियां वेनेजुएला से नियमित तौर पर तेल आयात करती थी. लेकिन 2019 में अमेरिकी प्रतिबंधों के बाद वेनेजुएला से तेल आयात बंद हो गया. कमोडिटी मार्केट एनालिटिक्स फर्म केप्लर के मुताबिक, भारत ने आखिरी बार नवंबर 2020 में वेनेजुएला से तेल आयात किया था.
वेनेजुएला के पास दुनिया का सबसे बड़ा तेल भंडार

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











