
3 लड़कियां, 7 लड़के और... होटल में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा
AajTak
पठानकोट पुलिस ने दो होटलों में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा किया है. यहां से 10 लोगों को पकड़ा है. इसमें 3 लड़कियां हैं. पुलिस का कहना है कि सूचना मिली थी कि हरियाल और मामून के पास दो होटलों में सेक्स रैकेट का धंधा चल रहा है. इसके आधार पर छापेमारी की गई.
पंजाब में पठानकोट पुलिस ने दो होटलों में छापेमारी की. इस रेड में चौंका देने वाला खुलासा हुआ. इन होटल में सेक्स रैकेट चल रहा था. पुलिस ने यहां से 10 लोगों को पकड़ा है. इसमें 3 लड़कियां हैं. साथ ही पुलिस ये पता लगाने में जुटी है कि इस धंधे में और कौन लोग शामिल हैं.
इस छापेमारी के बारे में डीएसपी सुमिर सिंह मांन ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि हरियाल और मामून के पास दो होटलों में सेक्स रैकेट का धंधा चल रहा है. इस पर पुलिस की टीमें बनाई गईं. इसके बाद दोनों होटलों से पुलिस ने 3 लड़कियों और 7 पुरुषों का पकड़ा. ये लोग सेक्स रैकेट में शामिल थे. इसके साथ ही इन होटल के चार मालिकों को भी मामले में नामजद किया गया है.
इस धंधे में शामिल अन्य लोगों की तलाश
सुमिर सिंह मांन ने कहा कि फिलहाल इस पूरे मामले की जांच की जा रही है. उन लोगों का पता लगाकर नामजद किया जाएगा, जो इसमें शामिल हैं. इसी साल मई में यूपी के मऊ में पुलिस ने सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया था. रोडवेज बस स्टेशन के पास एक होटल में छापेमारी के दौरान ये खुलासा हुआ था.
14 युवतियों और 16 युवकों को पकड़ा गया था
कमरों से 14 युवतियों और 16 युवकों को पकड़ा गया था. ये मामला मऊ जनपद के थाना कोतवाली क्षेत्र में रोडवेज बस स्टेशन के बगल में संचालित राधा कृष्ण होटल से जुड़ा हुआ था. इसको लेकर सीओ सिटी सजय मिश्रा ने बताया था कि रेलवे स्टेशन के सामने राधा कृष्ण नाम का होटल है.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.










