
3 राज्यों में नई सरकार, कौन मारेगा बाजी, किसका होगा पत्ता साफ? देखें आज का एजेंडा
AajTak
UP में नए सरकार के गठन को लेकर Delhi में BJP की बड़ी बैठकों का सिलसिला जारी है. उत्तराखंड में सीएम के चेहरे को लेकर भी दिल्ली में बीजेपी की बैठक चल रही है. बैठक में जेपी नड्डा और बीएल संतोष के अलावा पुष्कर धामी, प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक उत्तराखंड के संगठन मंत्री और कुछ विधायक भी शामिल हैं. वहीं, गोवा में भाजपा अब तक सरकार नहीं बना पा रही है. इस सब पर देखें आज का एजेंडा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











