
3 मंच, 30 हजार कुर्सियां और फिल्मी सितारों का जमावड़ा... रामलीला ग्राउंड में दिल्ली CM की शपथ के लिए ऐसी हो रही तैयारी
AajTak
दिल्ली के रामलीला मैदान में तीन बड़े स्टेज बनवाए गए हैं. मेन स्टेज पर प्रधानमंत्री, गृहमंत्री, लेफ्टिनेंट गवर्नर और दिल्ली के मुख्यमंत्री बैठेंगे. दूसरे मंच पर धर्म गुरुओं को बैठने की जगह होगी और तीसरे मंच पर दिल्ली के मौजूदा सांसद और चुने हुए विधायक बैठेंगे.
दिल्ली (Delhi) में नए मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण को लेकर रामलीला मैदान में तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं. एसपीजी ने रामलीला मैदान को टेकओवर कर लिया है. कल यानी 20 फरवरी को 12 बजे दिल्ली को नया मुख्यमंत्री मिल जाएगा. दिल्ली के उपराज्यपाल नए मुख्यमंत्री को शपथ दिलवाएंगे. रामलीला मैदान में तीन बड़े स्टेज बनवाए गए हैं और करीब 30 हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है.
मेन स्टेज पर प्रधानमंत्री, गृहमंत्री, लेफ्टिनेंट गवर्नर और दिल्ली के मुख्यमंत्री बैठेंगे. दूसरे मंच पर धर्म गुरुओं को बैठने की जगह होगी और तीसरे मंच पर दिल्ली के मौजूदा सांसद और चुने हुए विधायक बैठेंगे. सुबह 11:15 पर यह कार्यक्रम शुरू होगा और 12: 25 पर खत्म हो जाएगा. फिल्मी सितारों को मंच के नीचे जगह दी गई है.
शपथ ग्रहण में मौजूद रहेंगे 50 फिल्मी सितारे
रामलीला मैदान के मंच पर शपथ ग्रहण समारोह से पहले गीत-संगीत का रंगारंग कार्यक्रम होगा. कैलाश खैर की प्रस्तुति होगी. फिल्मी सितारे अक्षय कुमार, विवेक ओबेरॉय, हेमा मालिनी, कैलाश खैर सहित 50 से ज्यादा फिल्मी सितारे मौजूद रहेंगे. रामलीला मैदान में मुंबई के प्रसिद्ध उद्योगपति मुकेश अंबानी, गौतम अडानी सहित एक दर्जन उद्योगपति भी मौजूद रहेंगे. इसके अलावा बाबा रामदेव, स्वामी चिदानंद, बाबा बागेश्वर धीरेन्द्र शास्त्री को भी शपथ ग्रहण समारोह में बुलाया जा रहा है.
केजरीवाल और आतिशी को निमंत्रण पत्र

इजरायल के लेबनान पर लगातार हमले जारी है, एक के बाद एक इजरायल लेबनान के कई हिस्सों पर भी,ण बमबारी कर रहीा है. बेरूत में भी इजरायल रिहायशी इलाकों को अपना निशाना बना रहा है. सेंट्रल बेरूत में इरजरायली एयरफोर्स ने एक 22 मंजिला इमारत को टारगेट किया, जिसके बाद बिल्डिंग पूरी तरह सेढह गई. इस हमले में अबतक 6 लोगों की मौत हो चुकी है.

राज्यसभा और लोकसभा, संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही चल रही है. राज्यसभा में आज कार्यकाल पूरा कर रहे सदस्यों को विदाई दी जा रही है. इस मौके पर प्रधानमंत्री ने सदन को संबोधित किया तो मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी भाषण दिया. इस दौरान खड़गे ने कहा कि विदा होने वाले सदस्यों में बहुत से फिर सदन में लौटेंगे. सुनिए भाषण.

अमेरिका और ईरान युद्ध के चलते खाड़ी देश में रह रहे भारतीय मुस्लिम जंग के साये में ईद मनाने के लिए मजबूर है. इस बार घर और परिवार के साथ ईद मनाने के अरमानों पर पानी फिर गया है, युद्ध के चलते फ्लाइट कैंसिल हो रही है तो एयर टिकट महंगा है और नौकरी खोने का भी खतरा भी सता रहा है, जिसके चलते परदेस में ही ईद मनाने को बेबस हैं.

तेलंगाना के जगित्याल जिले में जहां एक गर्भवती यूट्यूबर की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर दी गई. मामले में पति को मुख्य आरोपी बनाते हुए पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. युवती के परिवार ने दहेज उत्पीड़न के भी आरोप लगाए हैं. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और अन्य आरोपियों की भूमिका भी खंगाली जा रही है.









