
'3 दिसंबर को देखेंगे...', MP-राजस्थान-छत्तीसगढ़ के Exit Poll पर क्या बोले रॉबर्ट वाड्रा?
AajTak
रॉबर्ट वाड्रा ने कहा कि एग्जिट पोल ने अपने आंकड़े दिए हैं. कई राज्यों में काफी कम अंतर दिखाया है. हर एग्जिट पोल में बहुत उतार-चढ़ाव, बहुत अलग तरह का जनादेश या बहुत अलग तरह का मूल्यांकन है. हम 3 दिसंबर को देखेंगे.
देश के पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों के एग्जिट पोल आ चुके हैं, जिनमें भाजपा और कांग्रेस के लिए मिले-जुले नतीजों की संभावना जताई गई है, वहीं बीआरएस के लिए परिणाम अनुकूल नहीं रहने की भविष्यवाणी की गई है. इंडिया टुडे-एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल के मुताबिक तीन राज्यों राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में सरकार रिपीट हो सकती है. वहीं तेलंगाना और मिजोरम में मौजूदा सरकारों को झटका लग सकता है.
लेकिन 'पोल ऑफ पोल्स' (सभी एजेंसियों के एग्जिट पोल का औसत) में स्थिति अलग है. इसके मुताबिक, मध्य प्रदेश में कांग्रेस-बीजेपी के बीच कांटे की टक्कर है. वहीं छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में कांग्रेस की सरकार बन रही है. राजस्थान में भाजपा सत्ता में आती दिख रही है. वहीं, मिजोरम में जोरम पीपुल्स मूवमेंट (ZPM) को मिजो नेशनल फ्रंट (MNF) पर बढ़त दिखाई गई है. एग्जिट पोल के नतीजों पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा की प्रतिक्रिया सामने आई है.
'मैं एग्जिट पोल में बहुत विश्वास नहीं करता हूं'
हैदराबाद में जब पत्रकारों ने रॉबर्ट वाड्रा से एग्जिट पोल का हवाला देते हुए पांच राज्यों के चुनावों के संभावित नतीजों के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा, 'मैं एग्जिट पोल में बहुत ज्यादा विश्वास नहीं करता हूं. मुझे असली नतीजों में यकीन रखता हूं, जो 3 दिसंबर को आएंगे. मैं पिछले कुछ महीनों में बहुत लोगों से मिला हूं. लोग बदलाव चाहते थे. जनता दुखी थे, खासकर मध्य प्रदेश में. भाजपा ने जिस तरह कांग्रेस की सरकार गिराई थी, उससे लोगों में गुस्सा था.'
'हम 3 दिसंबर को देखेंगे, कांग्रेस अच्छा करेगी'

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.











