
29 अगस्त को Hero करेगा बड़ा धमाका! फिर से लॉन्च कर रहा है ये धांसू बाइक, ऋतिक ने जारी किया टीज़र
AajTak
Hero Karizma को कंपनी ने पहली बार मई 2003 में लॉन्च किया था और साल 2019 में मांग घटने के चलते कंपनी ने इस बाइक का प्रोडक्शन बंद कर दिया. पुराने दौर में इस बाइक का विज्ञापन ऋतिक रोशन करते थें और एक बार फिर से वो इस ब्रांड से जुड़े हैं.
इस साल रक्षाबंधन के मौके पर हीरो मोटोकॉर्प एक नया धमाका करने जा रहा है. कंपनी सालों बाद एक बार फिर से अपनी मशहूर बाइक Hero Karizma को बिल्कुल नए अवतार में लॉन्च करने जा रही है. हाल ही में आने वाली इस नई बाइक का एक टीज़र भी जारी किया गया है, जिसे सोलश मीडिया पर बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता ऋतिक रोशन ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से शेयर किया है. इस बाइक को आगामी 29 अगस्त 2023 को ऑफिशियली लॉन्च किया जाएगा, तो आइये जानते हैं नई Hero Karizma में क्या होगा ख़ास-
ऋतिक ने ताजा की पुरानी यादें:
ऋतिक रोशन सोशल मीडिया पर हीरो करिज़्मा के पुराने विज्ञापन का वो मशहूर क्लिप भी शेयर किया है, जिसमें वो अपने कैप को धीमें से उठाते हैं. दरअसल, इस विज्ञापन में एक गैंग ऋतिक की बाइक पर कीचड़ उछालकर उसे गंदा करता है और भाग जाता है. जिसका जवाब ऋतिक बड़े ही फिल्मी अंदाज में देते हुए उस गैंग का पीछा करते हैं और अपनी बाइक (Hero Karizma) को कुछ इस अंदाज में दौड़ाते हैं कि उस पर लगी मिट्टी गैंग के सदस्यों के चेहरे पर जाकर पड़ती है. ये विज्ञापन अपने समय में खूब मशहूर हुआ था.
नई Hero Karizma में क्या होगा ख़ास:
रिपोर्ट्स के मुताबिक, Karizma XMR 210cc लिक्विड-कूल्ड इंजन से लैस होगी और इसे बिल्कुल नए प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है. इसका इंजन 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा जाएगा. हालांकि अभी इसके पावर आउटपुट के बारे में कोई फिगर नहीं दिया गया है, लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि ये इंजन 25 बीएचपी की पावर जेनरेट करने में सक्षम होगा.
Hero Karizma के लॉन्च के मौके पर अभिनेता ऋतिक रोशन और हीरो मोटोकॉर्प के चेयरमैन पवन मुंजाल.2003 में पहली बार लॉन्च हुई थी बाइक:

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.











