
28 साल बाद अचानक पानी से लबालब हुई झील, लोग हुए हैरान!
AajTak
एलिडॉन झील, 28 सालों में पहली बार लबालब हुई है. यह झील अपनी क्षमता से भी ज्यादा भर गई है. इस झील के पहले और बाद के फोटो देखे जाएं तो एकबारगी को यकीन करना मुश्किल है. भारी बारिश के कारण झील में पानी भर गया है. यह झील ऑस्ट्रेलिया में मौजूद है.
बारिश की वजह से एक झील 28 साल में पहली बार पानी से पूरी तरह लबालब हो गई है. इस झील के पहले और बाद के फोटो सोशल मीडिया पर शेयर हो रहे हैं, जिसे देख कई लोग हैरान नजर आ रहे हैं.
झील के अगर फोटो देखे जाएं तो अंतर साफ तौर पर नजर आ रहा है. 15 साल पहले यानी 2007 का झील का फोटो सामने आया है, 2007 में यह झील सूखे की मार झेल रही थी. तब यह महज 5.3 प्रतिशत ही भरी हुई थी. अब यह झील अपनी क्षमता से भी ज्यादा यानी 100.4% प्रतिशत तक भर गई है.
मेट्रो की रिपोर्ट के मुताबिक, इससे पहले एलिडॉन झील (Lake Eildon) पानी से लबालब पूरी तरह 28 साल पहले नजर आई थी. यह झील विक्टोरिया (ऑस्ट्रेलिया) में मौजूद है.
चौंकाने वाली बात यह है कि ऑस्ट्रेलिया के दक्षिणी-पूर्वी इलाके में अक्टूबर के समय में जंगलों में आग लगने की घटनाएं होती हैं. लेकिन, फिलहाल तो बारिश ने जनजीवन प्रभावित कर रखा है.
हाल में विक्टोरिया में जमकर बारिश हुई है. इसी वजह से विक्टोरिया, दक्षिणी न्यू साउथ वेल्स और नॉर्दर्न तस्मानिया के कई इलाकों में बाढ़ भी आ गई. कई बांध ओवरफ्लो हो गए. डार्टमाउथ बांध (Dartmouth Dam) में भी पिछले 26 सालों के दौरान पहली बार पानी कैपिसिटी से ज्यादा हो गया. 17 अक्टूबर को थॉमसन बांध (Thomson Dam) की कैपिसिटी 99.2% दर्ज की गई.
वैसे ऑस्ट्रेलिया के कई इलाकों में अगले सप्ताह तक 200 मिमी से ज्यादा की बारिश होने की संभावना जताई गई है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.











