
27 गेमिंग वेबसाइट, 6000 बैंक खाते और 15 लाख लोग.... पुलिस ने ऐसे बचाया यूपी का होने वाला सबसे बड़ा फ्रॉड
AajTak
यूपी के आगरा में साइबर ठग देश के 15 लाख लोगों से महाठगी का प्लान बना रहे थे. पुलिस ने कहा कि ये ठगी करीब 38 हजार करोड़ रुपये की होने वाली थी. कुछ महीने पहले एक कंपनी ने केस दर्ज कराया था. इसमें जब जांच की गई तो पुलिस दंग रह गई. पुलिस ने 27 गेमिंग-बैटिंग वेबसाइट बंद, 6 हजार अकाउंट ब्लॉक करा दिए हैं. इसी के साथ पुलिस ने प्रदेश का सबसे बड़ा फ्रॉड रोका है.
उत्तर प्रदेश के आगरा में पुलिस ने 15 लाख लोगों से महाठगी होने वाली थी. एक एफआईआर के बाद पुलिस की चौकरी ने इस ठगी की घटना को होने से बचाया है. पुलिस का कहना है कि देश-विदेश में बैठे ठग 15 लाख लोगों से 38 हजार करोड़ की ठगी करने की तैयारी में थे. गहन छानबीन के बाद रैकेट का भंडाफोड़ कर दिया. पुलिस ने 6 हजार बैंक खाते और 27 वेबसाइट्स बंद करा दी हैं.
दरअसल, कुछ महीने पहले थाना शाहगंज में केस दर्ज कराया गया था. यह एफआईआर एक निजी कंपनी की ओर से दर्ज कराई गई थी. साइबर सेल ने इस मामले में जब जांच-पड़ताल शुरू की तो जो सामने आया, उसे देख पुलिस दंग रह गई. पुलिस के अनुसार, ठग लाइव कंटेंट, लाइव गेम, थर्ड पार्टी एप और वेब पोर्टल से गैर कानूनी तरीके से चीन, वियतनाम, फिलिपींस के सर्वरों के माध्यम से लाइव री-स्ट्रीमिंग के जरिए अवैध बैटिंग, गेमिंग, बैंकों में खाते खुलवाकर कर रहे थे.
पुलिस ने करीब 4 महीने तक इस मामले में खोजबीन की, इसके बाद पूरे रैकेट का भंडाफोड़ कर दिया. साइबर टीम ने 27 गेमिंग वेबसाइट और अलग-अलग बैंकों में किराए पर खोले गए 6 हजार खातों को केंद्रीय और स्टेट एजेंसीज की मदद से बंद करवा दिया. पुलिस का कहना है कि चीन, रूस, वियतनाम और फिलिपींस में बैठे अपराधी ओटीटी प्लेटफॉर्म्स का डाटा चुराकर लोगों से फर्जी ऐप पर बैटिंग करवा रहे थे. हर दिन 80 से 100 करोड़ रुपये की कमाई कर रहे थे.
यह भी पढ़ेंः ऑनलाइन फ्रॉड में लगा 9.66 लाख का झटका, कहीं आप तो नहीं करते ये 9 गलतियां
पुलिस का कहना है कि साइबर ठगी के इस जाल में देश के कई राजदार शामिल हैं. यह वह लोग हैं, जो 30 प्रतिशत कमीशन का लालच देकर लोगों के बैंक खाता खुलवाते थे. उन्हें कमीशन का लालच देकर उनके खातों से हर दिन 20 से 25 लाख रुपये का ट्रांजेक्शन करवाते थे.
साइबर ठग सोशल मीडिया पर लोगों से करते थे संपर्क

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.

मिड मार्च में तेज़ गर्मी महसूस हो रही थी. ये सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी था. लेकिन फिर बारिश ने ऐसी दस्तक दी है कि पहाड़ों और मैदानों में ठंड लौट आई है. ये सब वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से हुआ. IMD के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में 29 मार्च तक बर्फबारी और बारिश जारी रहेगी.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.










