
252 Kmph की स्पीड से कौन दौड़ा रहा था लैम्बॉर्गिनी? बांद्रा-वर्ली सी लिंक का वीडियो सामने आने पर हुई FIR
AajTak
मुंबई के बांद्रा-वर्ली सी लिंक पर रफ्तार का खतरनाक खेल सामने आया है. एक लग्जरी लैम्बॉर्गिनी कार को 252 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ाने का वीडियो वायरल होने के बाद मुंबई पुलिस ने कार जब्त कर ली है और अज्ञात चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है. मामले की जांच जारी है.
महाराष्ट्र में मुंबई के प्रतिष्ठित बांद्रा-वर्ली सी लिंक पर तेज रफ्तार का एक बेहद खतरनाक मामला सामने आया है. यहां लग्जरी स्पोर्ट्स कार लैम्बॉर्गिनी को 252 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मुंबई पुलिस हरकत में आ गई. पुलिस ने कार को जब्त कर लिया है और इसके अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.
नीरव पटेल की थी लेम्बोर्गिनी
बाद में ये लेम्बोर्गिनी सूरत में मिली, जो अहमदाबाद निवासी नीरव पटेल की थी. सूत्रों के अनुसार, कार डीलर फैज़ अदेनवाला ने इसकी अधिकतम गति दिखाने के लिए गाड़ी चलाई थी। दस्तावेजों की जांच चल रही है और आगे की जानकारी का इंतजार है. इस कार्रवाई के जरिए मुंबई ट्रैफिक पुलिस ने साफ संदेश दिया है कि मुंबई की सड़कों पर इस तरह के स्टंट बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे. दोषियों पर न सिर्फ जुर्माना लगाया जाएगा, बल्कि वाहन भी जब्त किए जा सकते हैं.
कार के अंदर से शूट किया गया वायरल वीडियो
यह घटना 12 दिसंबर की बताई जा रही है. अधिकारियों के अनुसार, वायरल वीडियो कार के अंदर से शूट किया गया था, जिसमें साफ तौर पर स्पीडोमीटर 252 किमी प्रति घंटे की रफ्तार दिखा रहा है. वीडियो में यह भी देखा जा सकता है कि कार बांद्रा-वर्ली सी लिंक के दक्षिणी छोर की ओर जा रही थी और रास्ते में अन्य वाहनों को तेज गति से ओवरटेक कर रही थी. इस तरह की लापरवाही न सिर्फ चालक की जान के लिए खतरा है, बल्कि सड़क पर चल रहे अन्य लोगों की सुरक्षा के लिए भी गंभीर जोखिम पैदा करती है.
कार पर पहले भी कई चालान जारी

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?









