
25 हजार वोल्ट का करंट यूं ही झेल गया ये शख्स, सामने आया लाइव वीडियो
AajTak
कहते हैं 'जाको राखे साइयां, मार सके न कोय', यह बात मंगलवार को सतना के रेलवे स्टेशन में सच साबित हो गई. ट्रेन के ऊपर जब एक शख्स चढ़ा तो वह 25 हजार वोल्ट के करंट की चपेट में आ गया लेकिन उसकी जान बच गई.
कहते हैं 'जाको राखे साइयां, मार सके न कोय', यह बात मंगलवार को मध्य प्रदेश में सतना के रेलवे स्टेशन में सच साबित हो गई. ट्रेन के ऊपर जब एक शख्स चढ़ा तो वह 25 हजार वोल्ट के करंट की चपेट में आ गया लेकिन उसकी जान बच गई. (सतना से योगितारा की रिपोर्ट) दरअसल, सतना रेलवे स्टेशन में एक विक्षिप्त युवक उस वक्त करंट की चपेट में आ गया जब वह यार्ड में खड़ी मालगाड़ी के ऊपर चढ़ गया. जैसे ही वह मालगाड़ी के ऊपर खड़ा हुआ कि ओएचई वायर की चपेट में आ गया. ओएचई वायर में दौड़ रहे करीब 25 हजार वोल्ट के करंट में उसे खाक हो जाना चाहिए, मगर भगवान की ऐसी कृपा कि सिर्फ उसके कपड़े जले और वह मामूली रूप से झुलस गया.More Related News

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












