
25 साल के बाद बदल रहा है शेयर बाजार का ये नियम, SEBI ने बताया क्यों जरूरी
AajTak
SEBI ने फैसला लिया है कि अब फ्यूचर एंड ऑप्शन (F&O) कॉन्ट्रैक्ट की समाप्ति केवल दो दिन मंगलवार और गुरुवार को होगी. मंगलवार को निफ्टी की और गुरुवार को सेंसेक्स की एक्सपायरी होगी. यह बदलाव 1 सितंबर 2025 से लागू हो जाएगा.
करीब 25 साल के बाद शेयर बाजार (Stock Market) के इस नियम में बड़ा बदलाव होने जा रहा है. जिसकी पूरी तैयारी कर ली गई है. दरअसल, निफ्टी (Nifty) की वीकली एक्सपायरी अब गुरुवार के बजाय मंगलवार को होगी.
पूंजी बाजार नियामक SEBI ने फैसला लिया है कि अब फ्यूचर एंड ऑप्शन (F&O) कॉन्ट्रैक्ट की समाप्ति केवल दो दिन मंगलवार और गुरुवार को होगी. यह बदलाव 1 सितंबर 2025 से लागू हो जाएगा.
निफ्टी एक्सपायरी का सफर निफ्टी फ्यूचर्स की शुरुआत 12 जून 2000 को हुई थी और पहली एक्सपायरी 29 जून 2000 को हुई थी. उस समय सिर्फ मंथली एक्सपायरी (आखिरी गुरुवार) होती थी. फिर दिसंबर 2019 से निफ्टी की वीकली एक्सपायरी शुरू की गई और गुरुवार को ही तय किया गया. लेकिन अब NSE ने नियम बदलते हुए एक्सपायरी का दिन मंगलवार कर दिया है.
डेरिवेटिव ट्रेडिंग से जुड़े निवेशकों के लिए ये बड़ी खबर है, क्योंकि 28 अगस्त 2025 को NSE का आखिरी गुरुवार वाला एक्सपायरी सत्र रहा. इसके बाद से सभी अनुबंधों की समाप्ति मंगलवार को होगी. इसी प्रकार, अब BSE गुरुवार को ही अपनी एक्सपायरी आयोजित करेगा.
एक्सपायदी में बदलाव के क्या फायदे जानकारों की मानें तो एक्सपायरी की तारीख में बदलाव से बेवजह Volatility और तकनीकी जटिलताएं कम होंगी. SEBI का कहना है कि इस कदम का उद्देश्य बाजार को स्थिर करना और जोखिम प्रबंधन को सरल बनाना भी है. जब अलग-अलग दिन अनुबंध खत्म होते थे, तब असामान्य उतार-चढ़ाव देखने को मिलते थे.
अब तय दिनों के साथ निवेशकों को स्पष्टता मिलेगी और बाजार में अनावश्यक हड़बड़ी नहीं रहेगी. यही नहीं, अलग-अलग एक्सपायरी की वजह से छोटे निवेशक भ्रमित होते थे. नया नियम इस भ्रम को दूर करेगा और दोनों एक्सचेंजों के बीच संतुलन लाएगा.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











