
25 मार्च को शाम 4 बजे होगा योगी का 'राजतिलक', दूसरी बार लेंगे सीएम पद की शपथ
AajTak
योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के तौर पर 25 मार्च को शपथ लेंगे.
योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के तौर पर 25 मार्च को शपथ लेंगे. योगी आदित्यनाथ के शपथ ग्रहण के लिए राजभवन से निमंत्रण भेजा गया है. निमंत्रण पत्र के मुताबिक योगी आदित्यनाथ नए सीएम पद की शपथ 25 मार्च को शाम 4 बजे लेंगे. अटल बिहारी वाजपेयी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम (Ekana Stadium) में योगी के शपथ ग्रहण की तैयारियां जोरो-शोरों से की जा रही है.
इकाना स्टेडियम और उसके आसपास के क्षेत्र को फूलों से सजाया जा रहा है. इसके साथ ही लखनऊ के 130 चौराहों को भी सजाया जाएगा. सीएम योगी के शपथ ग्रहण में शामिल होने के लिए आने वाले मेहमानों का स्वागत अच्छे से हो इसके लिए अमौसी एयरपोर्ट से इकाना स्टेडियम और स्टेडियम से बीजेपी प्रदेश मुख्यालय तक मार्ग पर पार्टी के झंडे, बैनर, फूल मालाओं से सजाया जाएगा.
12 राज्यों के सीएम को भेजा गया आमंत्रण योगी आदित्यनाथ के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत भाजपा के शीर्ष नेताओं को भी आमंत्रण भेजा गया है. इसके अलावा भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल होंगे. शपथ समारोह में 12 राज्य के सीएम, 5 डिप्टी सीएम शिरकत करेंगे.
समारोह में गुजरात, हरियाणा, मध्यप्रदेश, कर्नाटक, असम, अरुणाचल प्रदेश, त्रिपुरा, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, कर्नाटक, मणिपुर और गोवा के मुख्यमंत्री शामिल होंगे. साथ ही बिहार, नागालैंड, मेघालय और पुडुचेरी में बीजेपी के समर्थन से चल रही सरकारों के मुख्यमंत्रियों को भी निमंत्रण दिया गया है.
कार्यकर्ताओं को भेजे गए खास आमंत्रण प्रधानमंत्री मोदी और राज्यों के मुख्यमंत्रियों के अलावा योगी आदित्यनाथ के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए कार्यकर्ताओं को भी आमंत्रण पत्र भेजा गया है. कार्यकर्ताओं की तस्वीर, नाम और जिले का नाम दिया गया है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.









