
240 KM की रफ्तार वाला चक्रवात, ऊंची लहरें... जहां होटल में कैद है टीम इंडिया, वहां दिखा साइक्लोन बेरिल का प्रचंड रूप
AajTak
पूर्व भारतीय क्रिकेटर और कोच रॉबिन सिंह इस समय बारबाडोस में है. वह भी तूफान बेरिल की वजह से होटल में फंसे हुए हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट कर बारबाडोस में अपने होटल से कुछ वीडियो भी शेयर किए हैं.
बारबाडोस (Barbados) में T20 वर्ल्ड कप जीतकर इतिहास रच चुकी भारतीय क्रिकेट टीम वहां फंसी हुई है. इसकी वजह है, चक्रवाती तूफान बेरिल (Beryl). कैटेगरी 4 का ये तूफान भयावह रूप ले चुका है. तूफान के दस्तक देने के बाद से प्रचंड हवाओं के साथ तेज बारिश हो रही है. इसके मद्देनजर सभी एयरपोर्ट बंद कर दिए गए हैं. कर्फ्यू जैसी स्थिति बनी हुई है.
स्थानीय प्रशासन ने लोगों से घरों से बाहर नहीं निकलने की अपील की है. बिजली और पानी की सप्लाई ठप हो गई है. कई घरों की छतें उड़ गई है. पेड़ टूट गए हैं, सड़कें पूरी तरह से पानी में डूब गई हैं. ऐसे में टीम इंडिया भी अपने होटल में फंसी हुई है.
पूर्व भारतीय क्रिकेटर और कोच रॉबिन सिंह (Robin Singh) इस समय बारबाडोस में है. वह भी तूफान बेरिल की वजह से होटल में फंसे हुए हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट कर बारबाडोस में अपने होटल से कुछ वीडियो भी शेयर किए हैं.
विशेष चार्टर फ्लाइट से बुधवार को भारत पहुंचेंगे
उन्होंने कहा है कि हवा तेज हो गई है बल्कि भयावह हो गई है. हमें हमसे हमारे कमरों में जाने को कहा गया है. टीम इंडिया ने ब्रेकफास्ट कर लिया है.
बारबाडोस में चक्रवाती तूफान में फंसी टीम इंडिया के लिए बीसीसीआई ने विशेष चार्टर्ड विमान का इंतजाम किया है. ये विमान मंगलवार को स्थानीय समयानुसार शाम छह बजे वहां से उड़ान भरेगा और शाम 7.45 बजे दिल्ली लैंड करेगा.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











