
24 साल की लड़की से 74 साल के शख्स ने की शादी, दुल्हन को दिए 1.5 करोड़ रुपये
AajTak
74 साल के इंडोनेशियाई शख्स ने 24 साल की महिला से शादी करने के लिए 180,000 अमेरिकी डॉलर यानी करीबन 1.5 करोड़ रुपये का भुगतान किया. इस वजह से यह शादी इन दिनों काफी चर्चा में है.
इंडोनेशिया के 74 साल के एक व्यक्ति ने अपने से 50 वर्ष छोटी महिला से विवाह कर हलचल मचा दी है. शख्स ने शादी के लिए 180,000 अमेरिकी डॉलर यानी 1.5 करोड़ रुपया भी दुल्हन को दिया.
साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, यह मामला तब सामने आया जब इस जोड़े ने शादी की फोटोग्राफी के लिए हायर किए गए फोटोग्राफर को पेमेंट दिए बिना फरार हो गए. फोटोग्राफर ने ये जानकारी पुलिस को दी. जब मामले की जांच शुरू हुई तो दुल्हा और दुल्हन के बीच एज गैप और इतनी भारी-भरकम राशि चुकाने की बात सामने आई.
दुल्हन को दहेज के रूप में दी भारी-भरकम राशि 1 अक्टूबर को पूर्वी जावा प्रांत के पैकिटन रीजेंसी में एक भव्य विवाह समारोह आयोजित किया गया था. इसमें तरमन नामक शख्स ने 24 साल की शेला अरीका से अपनी शादी की सार्वजनिक घोषणा की. इस शादी के लिए 74 साल के दूल्हे ने दुल्हन को 1.5 करोड़ रुपये की भारी कीमत भी चुकाई थी.
यह स्पष्ट नहीं है कि इस जोड़े की मुलाकात कैसे हुई. शादी की वीडियोग्राफी टीम के अनुसार, उन्हें शुरू में बताया गया था कि दुल्हन के दहेज की कीमत 60 लाख रुपये के करीब होगी. हालांकि, समारोह के दौरान, इसे अचानक बढ़ाकर 1.5 करोड़ रुपया कर दिया गया.
चेक मिलते ही खुशी से झूम उठे मेहमान इस शादी के एक ऑनलाइन वीडियो में दिखाया गया है कि यह समारोह एक भव्य स्थल पर आयोजित किया गया था, जहां दूल्हे ने दुल्हन को दहेज के तौर पर जब 1.5 करोड़ का चेक सौंपा तो मेहमान खुशी से झूम उठे.
फोटोग्राफर को बिना पैसा दिए भाग गया नवविवाहित जोड़ा हालांकि, विवाह भोज के तुरंत बाद, फोटोग्राफी कंपनी ने सार्वजनिक रूप से नवविवाहित जोड़े पर बिना भुगतान किए चले जाने का आरोप लगाया तथा तुरंत उनसे संपर्क तोड़ दिया.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











