
24 दिन के लिए गहरी नींद में चला गया शख्स, बिना कुछ खाए-पिए कैसे रहा जिंदा, हैरान कर देगी ये कहानी
AajTak
क्या हो जब कोई इंसान 1, 2, 5, या 10 दिन नहीं, बल्कि 24 दिन तक गहरी नींद में सोता रहे. वो भी बिना कुछ खाए-पीए. यकीकन उसका बचना मुश्किल है. लेकिन आज हम आपको ऐसे शख्स की कहानी बताने जा रहे हैं, जो कि 24 दिन तक बिना खाए-पीए गहरी नींद में रहा और वो भी जिंदा. वो कैसे जिंदा रहा, इसकी वजह जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे. चलिए जानते हैं इस दिलचस्प कहानी के बारे में...
हमारी आधुनिक दुनिया ने लगभग हर क्षेत्र में तेज गति से उन्नति की है. इतनी कि जितना कभी इंसान ने सोचा भी नहीं था. बावजूद इसके आज भी काफी चीजें ऐसी भी हैं जिसके बारे में हम नहीं जानते. आज की कहानी भी कुछ ऐसी ही घटना के बारे में है जो कि आज भी डॉक्टर्स और वैज्ञानिकों की समझ से भी परे है.
यह कहानी है जापान के सिविल सर्वेंट मित्सुटाका उचीकोशी (Mitsutaka Uchikoshi) की. उनके साथ साल 2006 में कुछ ऐसी घटना हुई जो कि साइंस की दुनिया में एक अजूबे से कम नहीं है. 7 अक्टूबर 2006 के दिन 35 साल के मित्सुटाका अपने कुछ दोस्तों के साथ जापान के प्रसिद्ध ट्रैक माउंट रोको (Mount Rocco) की यात्रा पर निकले.
ट्रैक से पैदल लौटने का किया फैसला माउंट रोको के अद्भुद नजारे का लुत्फ उठाने के बाद सभी दोस्त वापस ट्रैक से लौटने लगे. बता दें, माउंट रोको तक जाने के लिए केबल कार से भी लोग जाते हैं. लेकिन ट्रैकिंग करने के शौकीन लोग इस यात्रा को पैदल ही करना पसंद करते हैं. मित्सुटाका भी ट्रैकिंग करने के शौकीन थे. इसलिए उन्होंने दोस्तों के साथ केबल कार से नहीं, बल्कि पैदल वहां से लौटने का फैसला किया.
चलते-चलते भटक गए रास्ता लेकिन मित्सुटाका को नहीं पता था कि उनका यह फैसला उनकी जिंदगी पर एक गहरा असर छोड़कर जाने वाला है. वह दोस्तों को अलविदा कहकर ट्रैक से नीचे उतरने लगे. वह चलते गए और थोड़ी ही देर बाद उन्हें अहसास हुआ कि वह रास्ता भटक चुके हैं. आमतौर पर जब भी जंगल में कोई रास्ता भटक जाता है तो ऐसी स्थिति से बाहर निकलने का सबसे सही तरीका यही होता है कि वह किसी नदी को ढूंढे. फिर उसके बहाव की दिशा में आगे बढ़े. इससे आगे किसी बड़ी नदी या बस्ती मिलने की संभावना काफी ज्यादा होती है.
पैर फिसलने से टूटी कूल्हे की हड्डी मित्सुटाका के दिमाग में भी यही आईडिया आया और उन्होंने नदी की तलाश करना शुरू कर दिया. उन्होंने जल्द ही नदी ढूंढ निकाली और उसके बहाव की दिशा में बढ़ने लगे. लेकिन कुछ ही दूरी तय करने के बाद उनका पांव फिसला और वह पत्थर से टकरा गए. इस कारण उनके कूल्हे की हड्डी टूट गई. मित्सुटाका ने तब भी हार नहीं मानी. रात हो चुकी थी और ठंड भी काफी बढ़ रही थी. बावजूद इसके वह आगे बढ़ते गए. उनके पास बस थोड़ा सा पानी और एक सॉस का पैकेट था.
24 दिन बाद खुली नींद इस थोड़े से सामान के साथ ही मित्सुटाका ने अपनी यात्रा को जारी रखा. अगला दिन आ गया. तब भी मित्सुटाका धीरे-धीरे आगे बढ़ते गए. लेकिन जैसे ही धूप थोड़ी बढ़ी तो उन्हें नींद आने लगी. उन्होंने सोचा कि क्यों न यहां थोड़ा आराम कर लिया जाए. वह एक खुले मैदान में जाकर वह वहीं गिर पड़े और सो गए. उनकी ये नींद इतनी गहरी थी कि वह 1, 2, 5 और 10 नहीं बल्कि पूरे 24 दिन तक सोए रहे. जब उनकी नींद खुली तो उन्होंने खुद को एक अस्पताल में पाया. 8 अक्टूबर 2006 के दिन मित्सुटाका सोए थे और जब उनकी आंख खुली तो वह दिन था 1 नवंबर 2006.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.

ईरान और अमेरिका के बीच सैन्य तनाव चरम पर पहुंच गया है और मिडिल ईस्ट में किसी भी समय युद्ध शुरू होने का खतरा बढ़ गया है. विशेषज्ञों का कहना है कि यह संघर्ष कई हफ्तों तक चल सकता है. इस स्थिति को देखते हुए ईरान ने अपने सबसे संवेदनशील सैन्य और परमाणु ठिकानों को सुरक्षित रखने के लिए बड़े पैमाने पर किलाबंदी शुरू कर दी है. जिसका खुलासा सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा हुआ है.

बांग्लादेश में एक तरफ संविधान के रिफॉर्म का सवाल खड़ा है तो दूसरी तरफ यूएस से हुई ट्रेड डील की विसंगतियां. अंतरिम सरकार चला रहे मोहम्मद यूनुस ने जाते जाते तारिक रहमान को ऐसी उलझन में डाला है कि उनके लिए आगे बढ़ना किसी चुनौती से कम नहीं. दोनों में शक्ति संतुलन का सवाल है. रिफॉर्म में आंतरिक शक्ति संतुलन रखना है, जबकि यूएस डील में बाहरी शक्ति संतुलन.








