
24 घंटे में 62 हजार नए मामले, 291 लोगों की मौत, भारत में कोरोना का कहर जारी
AajTak
भारत में पिछले 24 घंटे में ही COVID-19 के 62,258 नए कोरोना मामले सामने आए हैं. इसके साथ ही देश में कुल कोरोना मामलों की संख्या 1,19,08,910 हो गई है. इतना ही नहीं बीते चौबीस घंटे में कोरोना के कारण 291 मौत भी हुई हैं.
देश में कोरोना मामलों की संख्या लगातार बढ़ती ही जा रही है. भारत में पिछले 24 घंटे में ही COVID-19 के 62,258 नए कोरोना मामले सामने आए हैं. इसके साथ ही देश में कुल कोरोना मामलों की संख्या 1,19,08,910 हो गई है. इतना ही नहीं बीते चौबीस घंटे में कोरोना के कारण 291 मौत भी हुई हैं. जिसके बाद कोरोना के कारण देश में कुल मौतों की संख्या 1,61,240 हो गई है. स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार इस समय देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 4,52,647 है और डिस्चार्ज हुए मामलों की कुल संख्या 1,12,95,023 है जो कोरोना से संक्रमित होने के बाद सही हो चुके हैं. कोरोना वैक्सीन लगवाने वालों का आंकड़ा 5,81,09,773 पहुंच चुका है.
पाकिस्तान ने रात के अंधेरे में अफगानिस्तान पर एक बार फिर हमला बोला है. पाकिस्तान ने ये एयरस्ट्राइक अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक नशा मुक्त केंद्र अस्पताल पर किया है. इस हमले में अबतक 400 से ज्यादा मासूमों की मौत हो गई है, वहीं 250 से ज्यादा घायल बताए जा रहे है. वहीं अस्पताल पर हमले के आरोप से पाकिस्तान ने इनकार किया है.

वृंदावन में बंदरों की शरारतें अब सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चुनौती बन गई हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय दौरे से पहले चश्मा छीनने वाले बंदरों को काबू में रखने के लिए अनोखा उपाय किया गया है. वन्यजीव कानूनों के चलते असली लंगूरों की तैनाती संभव नहीं होने पर अब लंगूरों के कटआउट और विशेष टीमों के जरिए सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.











