
'24 घंटे में चले जाओ...', असम ने सोनितपुर के पांच ग्रामीणों को स्टेट छोड़ने का आदेश
AajTak
असम के सोनितपुर प्रशासन ने 4 महिलाओं और एक पुरुष समेत 5 घोषित विदेशी नागरिकों को 24 घंटे में राज्य छोड़ने का निर्देश दिया. ये सभी बांग्लादेशी नागरिक हैं, जिन्हें 2006 के मामलों और विदेशी न्यायाधिकरण के आदेश के बाद DFN घोषित किया गया.
असम के सोनितपुर जिला प्रशासन ने बुधवार को एक बड़ा कदम उठाते हुए पांच व्यक्तियों को तत्काल नोटिस जारी किया. इनमें चार महिलाएं और एक पुरुष शामिल हैं. इन्हें आधिकारिक रूप से विदेशी घोषित किए जाने के बाद 24 घंटे के अंदर असम छोड़ने का निर्देश दिया गया है.
अधिकारियों ने पुष्टि की है कि ये सभी पांचों शख्स बांग्लादेशी नागरिक हैं और जामुगुरीहाट थाना क्षेत्र के ढोबकाटा गांव में रह रहे थे. इनकी पहचान हनुफा, मरियम नेसा, फातिमा, मनोवरा और आमजद अली के रूप में की गई है.
यह कार्रवाई 2006 में पुलिस अधीक्षक (सीमा) द्वारा दायर किए गए अलग-अलग मामलों के बाद हुई है. सोनितपुर स्थित विदेशी न्यायाधिकरण संख्या 2 ने इन सभी व्यक्तियों को 'घोषित विदेशी नागरिक' या DFN घोषित कर दिया था. अब न्यायाधिकरण के आदेशों को लागू करते हुए, जिला अधिकारियों ने इनके निष्कासन के लिए यह कदम उठाया है.
विदेशी नागरिक घोषित होने की प्रक्रिया
अधिकारियों के मुताबिक, इन सभी पांचों लोगों पर 2006 में अलग-अलग मामले दर्ज किए गए थे. ये मामले पुलिस अधीक्षक (सीमा) द्वारा दायर किए गए थे. कानूनी प्रक्रियाओं का पालन करते हुए, सोनितपुर स्थित विदेशी न्यायाधिकरण संख्या 2 ने उन्हें घोषित विदेशी नागरिक (DFN) करार दिया. ये लोग कई वर्षों से असम में रह रहे थे.
यह भी पढ़ें: असम में मतदाता सूची का विशेष पुनरीक्षण शुरू, 10 फरवरी को आएगी फाइनल वोटर लिस्ट

इजरायल के लेबनान पर लगातार हमले जारी है, एक के बाद एक इजरायल लेबनान के कई हिस्सों पर भी,ण बमबारी कर रहीा है. बेरूत में भी इजरायल रिहायशी इलाकों को अपना निशाना बना रहा है. सेंट्रल बेरूत में इरजरायली एयरफोर्स ने एक 22 मंजिला इमारत को टारगेट किया, जिसके बाद बिल्डिंग पूरी तरह सेढह गई. इस हमले में अबतक 6 लोगों की मौत हो चुकी है.

राज्यसभा और लोकसभा, संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही चल रही है. राज्यसभा में आज कार्यकाल पूरा कर रहे सदस्यों को विदाई दी जा रही है. इस मौके पर प्रधानमंत्री ने सदन को संबोधित किया तो मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी भाषण दिया. इस दौरान खड़गे ने कहा कि विदा होने वाले सदस्यों में बहुत से फिर सदन में लौटेंगे. सुनिए भाषण.

अमेरिका और ईरान युद्ध के चलते खाड़ी देश में रह रहे भारतीय मुस्लिम जंग के साये में ईद मनाने के लिए मजबूर है. इस बार घर और परिवार के साथ ईद मनाने के अरमानों पर पानी फिर गया है, युद्ध के चलते फ्लाइट कैंसिल हो रही है तो एयर टिकट महंगा है और नौकरी खोने का भी खतरा भी सता रहा है, जिसके चलते परदेस में ही ईद मनाने को बेबस हैं.

तेलंगाना के जगित्याल जिले में जहां एक गर्भवती यूट्यूबर की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर दी गई. मामले में पति को मुख्य आरोपी बनाते हुए पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. युवती के परिवार ने दहेज उत्पीड़न के भी आरोप लगाए हैं. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और अन्य आरोपियों की भूमिका भी खंगाली जा रही है.









