
24 घंटे के अंदर Team India को दूसरा झटका, न्यूजीलैंड के बाद पाकिस्तान ने पहुंचाया 'नुकसान'
ABP News
WTC: पाकिस्तान बांग्लादेश को सीरीज के पहले टेस्ट मैच में हराकर WTC के प्वाइंट टेबल में दूसरे स्थान पर पहुंच गई है. इससे पहले कानपुर टेस्ट ड्रॉ होने के बाद टीम इंडिया दूसरे स्थान पर थी.
Team in WTC Points Table: भारत और न्यूजीलैंड के बीच कानपुर में खेला गया टेस्ट सीरीज का पहला मैच ड्रॉ रहा था. टीम इंडिया (Team India) न्यूजीलैंड की दूसरी पारी में 9 विकेट चटकाने के बावजूद जीत से चूक गई. एजाज पटेल और रचिन रवींद्र की जोड़ी टीम इंडिया और जीत के बीच दीवार बनकर खड़ी रही. भारतीय टीम के लिए ये बड़ा झटका था, क्योंकि खेल के पांचवें दिन आखिरी सत्र में शानदार गेंदबाजी कर वह जीत की ओर बढ़ रही थी. इस झटके को अभी 24 घंटे भी नहीं हुए थे कि पाकिस्तान ने भी भारतीय क्रिकेट टीम को 'नुकसान' पहुंचा दिया है.
दरअसल, पाकिस्तान बुधवार को बांग्लादेश को सीरीज के पहले टेस्ट मैच में हराकर वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप (WTC) के प्वाइंट टेबल में दूसरे स्थान पर पहुंच गई है. इससे पहले कानपुर टेस्ट ड्रॉ होने के बाद टीम इंडिया दूसरे स्थान पर थी, लेकिन अब वह तीसरे नंबर पर पहुंच गई है. अंक तालिका में श्रीलंका 12 प्वाइंट के साथ पहले स्थान पर है. वहीं, पाकिस्तान के 24 और भारत के 30 अंक हैं. रिजल्ट पर्सेंटेज के मामले में श्रीलंका पाकिस्तान और भारत से आगे है, इस कारण वह पहले नंबर पर है.













