
23 साल छोटी लड़की संग होटल में दिखे एलन मस्क, रोमांटिक तस्वीरें आईं सामने
AajTak
एलन मस्क और नताशा बैसेट फरवरी महीने में एक साथ मस्क के प्राइवेट जेट से लॉस एंजेलिस में उतरते दिखे थे. जिसके बाद से ही दोनों के रिलेशनशिप की खबरें सामने आते रहती हैं.
दुनिया के सबसे अमीर शख्स, एलन मस्क अपनी नई गर्लफ्रेंड के साथ रोमांस करते कैमरे में कैद हो गए. वह फ्रांस के सेंट ट्रोपेज में ऑस्ट्रेलियाई एक्ट्रेस नताशा बैसेट के साथ लंच एन्जॉय करते दिखे.
डेली मेल की एक रिपोर्ट के मुताबिक, मस्क और बैसेट लंच के लिए शेवल ब्लॉन्क होटल गए थे, जहां एक रात के रूम का किराया 1 लाख रुपए से शुरू होता है. लंच के बाद दोनों बीच के पास साथ में घूमते भी दिखे.
खास बात यह है कि 27 की नताशा, 50 के मस्क की अब तक की सबसे कम उम्र की गर्लफ्रेंड हैं. वह करीब 54 हजार रुपए के जैडिग और वोल्टेयर ड्रेस में सुंदर दिख रही थीं. इस मुलाकात के दौरान मस्क, ग्रे टी-शर्ट और ब्लैक जींस में नजर आए.
ऐसी खबरें हैं कि कपल, इसी साल फरवरी से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं, जब वे दोनों मस्क के प्राइवेट जेट से लॉस एंजेलिस में उतरते दिखे थे. इससे पहले मस्क, ग्रिम्स के साथ रिलेशनशिप में थे. लेकिन 2021 के सितंबर में उन दोनों ने अलग होने का फैसला कर लिया था.
साल 2021 के दिसंबर महीने में सरोगेट के जरिए एक्स-गर्लफ्रेंड ग्रिम्स ने मस्क के साथ अपने दूसरे बच्चे को जन्म दिया है. एंबर हर्ड और ब्रिटिश एक्ट्रेस तलुलाह रिले भी पहले मस्क की गर्लफ्रेंड रह चुकी हैं.
बता दें कि 19 साल की उम्र में ही बैसेट ऑस्ट्रेलिया से अमेरिका शिफ्ट हो गई थीं. वह पहले न्यूयॉर्क में काम करती थीं फिर बाद में लॉस एंजेलिस चली गईं. खैर अब तक इस बात का खुलासा नहीं हो पाया है कि मस्क और बैसेट की पहली मुलाकात कहां हुई थी.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












