
23 साल की उम्र में करोड़पति, 19 में खरीदा पहला घर, अब 7 'ड्रीम हाउस' की है मालकिन!
AajTak
लड़की अपनी लग्जरी लाइफ स्टाइल के लिए भी मशहूर है. एक बार तो सिर्फ कुत्ते का पट्टा लेने के लिए उसने 4000 किलोमीटर का हवाई सफर किया था. तब उसके शाही शौक ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं. वह कहती हैं कि मैं बेहद साधारण से आती हूं लेकिन अपने दम पर कड़ी मेहनत से ये मुकाम हासिल किया है.
23 साल की एक लड़की का दावा है कि सोशल मीडिया पर वीडियो बनाकर उसने लाखों रुपये कमाए हैं. फिर इन्हीं पैसों को उसने प्रॉपर्टी के बिजनेस में लगा दिया और देखते ही देखते 40 करोड़ रुपये से अधिक की मालकिन बन गई. मौजूदा समय में उसके पास एक दो नहीं बल्कि सात आलीशान घर हैं. उसने 18 साल की उम्र में ही घर छोड़ दिया था.
अमेरिका के मैरीलैंड में रहने वाली इस लड़की का नाम लिंसे डोनोवन है. डोनोवन कंटेंट क्रिएटर हैं. उन्होंने 17-18 साल की उम्र से ही वीडियोज बनाने शुरू कर दिए थे. जब वह सिर्फ 19 साल की थी तब मॉडलिंग करने फ्लोरिडा चली गई थीं. उनकी इनकम 50 हजार रुपये से शुरू हुई थी, जो जल्द ही डेढ़ लाख रुपये तक पहुंच गई. आम युवाओं की तरह पैसे उड़ाने के बजाय लिंसे ने इन्हें जोड़ना शुरू किया और 19 तक आते-आते अपना पहला घर खरीद लिया.
यहीं से उन्हें प्रॉपर्टी खरीदने का चस्का लग गया. इसके बाद उन्होंने एक के बाद एक प्रॉपर्टी खरीदी और बेची. आज लिंसे डोनोवन के पास सात घर हैं. इनकी कीमत करोड़ों में है. वो लाखों डॉलर के रियल एस्टेट पोर्टफोलियो की मालकिन हैं. उन्होंने हाल ही में एक यूट्यूब चैनल से बातचीत में अपनी संपत्तियों का विवरण दिया.
लग्जरी लाइफ स्टाइल के लिए हैं मशहूर
लिंसे ने अपना एक आलीशान घर दिखाते हुए कहा कि इसे उन्होंने 16 करोड़ रुपये में खरीदा है. इस घर को वह 'बार्बी ड्रीम हाउस' कहती हैं, जहां 2,000 स्क्वायर फीट में केवल बेडरूम है. लिंसे अपनी लग्जरी लाइफ स्टाइल के लिए भी काफी मशहूर हैं. उनका दावा है कि वह दिन में पांच बार कपड़े बदलती हैं. लाखों रुपये का उनके मेकअप का सामान है.

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












