
23 जून को होगा कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव, CWC की बैठक में फैसला
AajTak
कांग्रेस में आंतरिक चुनाव का ऐलान हो गया है. कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए 23 जून को वोटिंग होगी. कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने चुनाव की तिथि का ऐलान किया है.
देश की सबसे पुराने राजनीतिक दल कांग्रेस को 23 जून को स्थायी अध्यक्ष मिल सकता है. दरअसल, कांग्रेस में आंतरिक चुनाव का ऐलान हो गया है. सूत्रों का कहना है कि कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए 23 जून को वोटिंग होगी. कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने चुनाव की तिथि का ऐलान किया है. आपको बता दें कि 2019 लोकसभा चुनाव में मिली हार के बाद राहुल गांधी ने कांग्रेस अध्यक्ष का पद छोड़ दिया था. इसके बाद उन्हें कई बार मनाने की कोशिश की गई, लेकिन दोबारा कांग्रेस अध्यक्ष बनने के लिए तैयार नहीं हुए. इसके बाद सोनिया गांधी को कांग्रेस का अंतरिम अध्यक्ष बना दिया गया था. अभी भी कांग्रेस की कमान सोनिया के हाथों में है.
MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











