
226 साल पुराने कानून से पूरा होगा ट्रंप का 'मास डिपोर्टेशन' प्लान... इंडियंस पर भी होगा असर?
AajTak
अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप के दूसरे कार्यकाल में अवैध प्रवासियों पर बड़ी गाज गिरने वाली है. ट्रंप ने मास डिपोर्टेशन का प्लान तैयार कर लिया है. अवैध प्रवासियों को खदेड़ने के लिए टॉम होमेन को नियुक्त भी कर दिया है. ट्रंप का कहना है कि वो इसके लिए 1798 का सख्त कानून लागू करेंगे. ऐसे में जानते हैं कि इस कानून के लागू होने से क्या असर होगा?
अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप की जीत की बड़ी वजहों में से एक अवैध प्रवासियों को बाहर निकालने का वादा भी रहा है. सीएनएन का एग्जिट पोल बताता है कि 87% ट्रंप समर्थकों का मानना था कि अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट किया जाना चाहिए.
चुनाव से पहले 4 नवंबर की एक रैली में ट्रंप ने वादा किया था कि वो अमेरिकी जमीन पर रह रहे हरेक अवैध प्रवासी को हटाने के लिए 1798 के एलियन एनेमी एक्ट को लागू करेंगे. एक बार नहीं, बल्कि ट्रंप ने कई बार इस कानून को लागू करने का वादा किया था.
ट्रंप का दावा है कि ये कानून उनके अधिकारियों को जबरदस्त अधिकार देगा. ये कानून अमेरिका में बसे सभी संदिग्ध प्रवासियों और ड्रग डीलरों को खदेड़ने में मदद करेगा.
माना जा रहा है कि अगले साल 20 जनवरी को जब ट्रंप राष्ट्रपति पद की शपथ ले लेंगे, तो वो सबसे अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करने पर काम शुरू करेंगे. ट्रंप ने इसकी तैयारी भी शुरू कर दी है. ट्रंप ने अपने डिपोर्टेशन के प्लान को अमलीजामा पहनाने के लिए टॉम होमन को नियुक्त किया है. इसे 'मास डिपोर्टेशन' भी कहा जा रहा है.
तो कब कानून लागू कर सकते हैं ट्रंप?
ट्रंप जिस कानून को लागू करने का वादा कर रहे हैं, उसे 1798 में लाया गया था. तब जॉन एडम्स अमेरिका के राष्ट्रपति थे.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला दा सिल्वा ने आजतक के साथ खास बातचीत में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर खुलकर बात की. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अपने अच्छे रिश्तों के बारे में बताया और कहा कि मोदी से बात करने के लिए उन्हें सोशल मीडिया की आवश्यकता नहीं होती, वे सीधे फोन पर बात कर लेते हैं. डोनाल्ड ट्रंप पर हल्के तंज भी उन्होंने दिए. साथ ही, महात्मा गांधी को अपने जीवन का आदर्श भी बताया जो उनके दृष्टिकोण और जीवनशैली का प्रतीक है.

मध्य पूर्व में बढ़ती अमेरिकी सैन्य तैनाती के बीच ईरान पर संभावित हमले की आशंकाएं तेज हैं. सीमित स्ट्राइक से लेकर शासन परिवर्तन, सैन्य शासन, क्षेत्रीय जवाबी हमले और होर्मुज स्ट्रेट में बाधा तक कई परिदृश्य सामने हैं. किसी भी कदम का असर सिर्फ ईरान नहीं, बल्कि पूरे पश्चिम एशिया की स्थिरता और वैश्विक ऊर्जा बाजार पर पड़ सकता है.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.










