
22 साल से गायब शख्स कश्मीर में मिला... जो पिता 2 साल की उम्र में बिछड़े थे, वो दादा बनकर लौटे; पत्नी ने फिर डाली वरमाला
AajTak
MP के राजगढ़ जिले के भोजपुर इलाके से एक ऐसी खबर आई है जिसे सुनकर 'चमत्कार' शब्द पर विश्वास हो जाता है. 22 साल का लंबा इंतजार, एक पत्नी की अटूट निष्ठा और नियति का अद्भुत मेल की कहानी किसी फिल्मी पटकथा से कम नहीं है.
प्रकृति का खेल ही निराला है... कब किसको मिला दे, कब किसको बिछड़ा दे. कुछ ऐसा ही एक दिलचस्प नजारा इन दिनों मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले स्थित खिलचीपुर-भोजपुर के भूमरिया गांव में देखने को मिला. यहां करीब 22 साल पहले यानी 2004 में एक युवक अचानक लापता हो गया था, जो कश्मीर के कुपवाड़ा जाकर 22 साल बाद मिला. 22 वर्षीय युवक जब गया था तब उसका बेटा महज 2 साल का था, आज वह बेटा 24 साल का जवान है और उसकी अपनी 2 साल की बेटी (पोती) अपने 'दादू' का स्वागत कर रही है.
2004 में सुरेंद्र विश्वकर्मा अचानक घर से लापता हो गए थे. परिजनों ने दो साल तक काफी तलाश की, भोजपुर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई, लेकिन कोई सुराग न मिलने पर सब थक-हार कर बैठ गए थे.
राजगढ़ एसपी अमित तोलानी ने बताया कि भूमरिया निवासी सुरेंद्र विश्वकर्मा नामक शख्स 2004 में गुम हो गए थे. उनकी गुमशुदगी भोजपुर पुलिस थाने में दर्ज थी. करीब 22 वर्ष बाद उनका पता चला. इस बीच वह खानाबदोश की जिंदगी जी रहे थे और श्रीनगर के एक मेंटल हॉस्पिटल में उपचाररत थे. जब श्रीनगर पुलिस को पता चला तो उन्होंने भोजपुर पुलिस से संपर्क किया. बाद में वीडियो कॉल पर बातचीत करवाई गई.
सरपंच प्रतिनिधि लालू बना ने बताया कि सुरेंद्र विश्वकर्मा भूमरिया के रहने वाले हैं. मानसिक संतुलन बिगड़ने के कारण 22 साल पहले वे चले गए थे. कुछ समय तक तलाश की गई, लेकिन पता नहीं चला तो लोग भूल गए.
जब पता चला कि वे कश्मीर के श्रीनगर के मेंटल हॉस्पिटल में हैं, तो गांव वालों ने उन्हें लाने का प्रयास किया. इसके लिए पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने भी संपर्क किया और उनके सहयोग से कुपवाड़ा पहुंचा गया.
सरपंच प्रतिनिधि ने यह भी बताया कि युवक को जब गांव लाया जा रहा था, तब उन्होंने बताया कि पहले वे जोधपुर गए थे, लेकिन वहीं से कुपवाड़ा पहुंच गए. वहां कुछ दिन पुलिस कस्टडी में रहे. बाद में मानसिक रूप से बीमार होने पर उपचार के लिए मेंटल अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया.

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.

आज सबसे पहले हम आपको वो तस्वीर दिखाएंगे. जो मुंद्रा पोर्ट से आई है. यहां स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गरजती मिसाइल और बरसते ड्रोन्स के बीच से चलकर LPG गैस से भरा शिवालिक जहाज भारत आ गया है. इसमें इतनी गैस है जिससे 32 लाख 40 हजार LPG गैस सिलिंडर भरे जा सकते हैं. लगभग इतनी ही गैस लेकर एक और जहाज. नंदा देवी कल सुबह भारत पहुंच जाएगा. इसके बाद आपको इजरायल-अमेरिका और ईरान के युद्ध के 17वें दिन का हर अपडेट बताएंगे. जंग में पहली बार ईरान ने सेजिल मिसाइल दागी. ये मिसाइल बेहद खतरनाक है, इसके जरिए ईरान अपने देश के किसी भी हिस्से से पूरे इजरायल को निशाना बना सकता है. इस सबके बीच UAE में तेल डिपो में आग लगने के साथ ही दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी हमला हुआ.

दिल्ली एम्स ने 31 वर्षीय हरीश राणा के लिए पैसिव यूथेनेशिया प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस के लिए हरीश को शनिवार को गाजियाबाद स्थित आवास से एम्स के डॉ. बीआर अंबेडकर संस्थान रोटरी कैंसर अस्पताल की पैलिएटिव केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया है, जहां धीरे-धीरे हरीश के लाफ सपोर्ट सिस्टम को वापस लिया जाएगा, ताकि शरीर स्वाभाविक रूप से शांत हो जाए.

महायुद्ध सत्रह दिन से जारी है. मैं श्वेता सिंह इस वक्त इजरायल की राजधानी तेल अवीव में हूं. जहां आज भी ईरान की तरफ से मिसाइल से हमला किया जाता रहा. पश्चिम एशिया में युद्ध कब तक चलेगा इस सवाल पर इजरायल ने बड़ी बात कही है. दावा किया कि उसने कम से कम 3 हफ्ते तक युद्ध जारी रखने की योजना बनाई है. अमेरिका और इज़राइल के बीच ईरान पर युद्ध तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर गया है, जिससे तेल की कीमतों पर असर पड़ रहा है. पिछले 15 दिनों में ईरान पर भारी बमबारी हुई है. लेकिन उसने हथियार नहीं डाले हैं, इसके बाद इजरायल कह रहा है कि उसकी योजना अगले 3 हफ्तों तक युद्द जारी रखने की है.

चंद्रपुर में एक बाघ के सड़क पार करने के दौरान लोगों की लापरवाही सामने आई. राहगीरों ने अपनी गाड़ियां रोककर बाघ को घेर लिया और उसके बेहद करीब जाकर सेल्फी और वीडियो बनाने लगे. यह घटना दुर्गापुर-मोहुर्ली रोड की है, जो ताडोबा टाइगर रिजर्व के पास है. वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग कार्रवाई की तैयारी कर रहा है.







