22 साल की प्रेमिका डाल रही थी शादी का दबाव, 42 वर्षीय शादीशुदा प्रेमी ने मारकर तलाब में फेंका
AajTak
जूनागढ़ के पाडोकर गांव में 42 साल के शादीशुदा प्रेमी ने 22 साल की प्रेमिका की गला घोंटकर हत्या कर दी. फिर शव को तालाब में फेंक दिया. पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाया तो पता चला कि युवती गर्भवती थी. आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह उस पर शादी करने का दबाव बना रही थी. इसलिए उसने उसे मार डाला.
गुजरात के जूनागढ़ से भी श्रद्धा वॉल्कर हत्याकांड जैसा मामला सामने आया है. यहां 22 साल की प्रेमिका की 42 वर्षीय शादीशुदा प्रेमी ने गला दबाकर हत्या कर डाली. फिर उसके शव को पत्थर से बांध कर तालाब में फेंक दिया. मामला केशोद के पाडोकर गांव का है.
दरअसल, पाडोकर गांव की रहने वाली 22 वर्षीय तेजल रमेश चूड़ासमा 12 नवंबर को अपने घर से सुबह-सुबह कहीं चली गई थी. शाम तक जब वह घर नहीं लौटी तो उसके परिजनों ने अगले दिन यानी रविवार को थाने में युवती की गुमशुदगी का मामला दर्ज करवाया. उन्होंने पुलिस को बताया कि बेटी की गुमशुदगी के पीछे उन्हें 42 वर्षीय राजेश गोपाल सोलंकी पर शक है.
पुलिस ने फौरन मामला दर्ज करके जांच शुरू की. उसी दिन शाम को पुलिस को तेजल की लाश गांव में तालाब में मिली. शव पानी के ऊपर आ चुका था. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया. उधर, राजेश की तलाश की गई तो वो भी अपने घर पर नहीं मिला.
पुलिस को फिर सीधा शक राजेश पर ही हुआ. उसकी तलाश के लिए पुलिस की टीमें गठित की गई. बुधवार को आरोपी को पुलिस ने ढूंढ निकाला. वह मंगलपुर गांव में छुपा हुआ था. पुलिस उसे गिरफ्तार करके थाने ले आई. राजेश से सख्ती से पूछताछ की गई तो वह टूट गया. उसने अपना गुनाह कबूल लिया. राजेश ने बताया कि उसका और तेजल का अफेयर था. लेकिन वह उससे शादी करने की जिद कर रही थी.
राजेश ने शादी से किया इनकार वह पहले से ही शादीशुदा है इसलिए उसने तेजल से शादी करने से इनकार कर दिया. बावजूद इसके तेजल उस पर शादी का लगातार दबाव बना रही थी. इसी के चलते राजेश ने तेजल की हत्या का प्लान बनाया. उसने शनिवार को उसे गांव में ही एक तालाब के पास बुलाया. उसने पहले तो उसे समझाने की कोशिश की. फिर भी जब वह नहीं मानी तो उसने तेजल का गला घोंटकर उसे मौत के घाट उतार दिया.
गर्भवती थी तेजल फिर एक पत्थर से लाश को बांधा और तालाब में फेंक दिया. उसने सोचा कि इससे लाश तालाब के ऊपर नहीं आएगी. लेकिन तालाब में गिरते ही पत्थर शव से अलग हो गया और युवती का शव पानी के ऊपर आ गया. जिसके कारण वह पकड़ा गया. पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि युवती गर्भवती थी. फिलहाल डीएनए जांच करवाई जा रही है. आगामी कार्रवाई जारी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.









