
22 मिनट में 22 अप्रैल का, 11 दिन में पुलवामा का बदला... राज्यसभा में जेपी नड्डा ने बताई आतंकियों पर स्ट्राइक की टाइमलाइन
AajTak
राज्यसभा में जेपी नड्डा ने कहा कि पहले की सरकारों में हैदराबाद, कोलकाता, मुंबई, वाराणसी और दिल्ली जैसी जगहों पर आतंकी हमले होते थे. कोई जगह बची नहीं थी, हर जगह बम ब्लास्ट होते थे. उन्होंने कहा कि यूपीए के 10 साल की तुलना में मोदी सरकार के 10 साल में हुए आतंकी हमलों 80 फीसदी की कमी आई है.
राज्यसभा में ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा के दौरान केंद्रीय मंत्री और नेता सदन जेपी नड्डा ने यूपीए के कार्यकाल में हुए आतंकी हमलों का जिक्र करते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि साल 2014 में मोदी सरकार आने के बाद अमावस्या हटी और हम पूर्णिमा की ओर बढ़े. नड्डा ने कहा कि 2014 के बाद से जम्मू कश्मीर को छोड़कर देश में कहीं भी आतंकी हमले बंद हो गए हैं.
आतंकी हमलों में 80 फीसदी की कमी
उन्होंने कहा कि पहले की सरकारों में हैदराबाद, कोलकाता, मुंबई, वाराणसी, बेंगलुरु और दिल्ली जैसी जगहों पर आतंकी हमले होते थे. कोई जगह बची नहीं थी, हर जगह बम ब्लास्ट होते थे. नड्डा ने कहा कि दिल्ली में तो 2004 से 2014 तक तीन-तीन बार बम धमाके हुए थे. उन्होंने कहा कि यूपीए के 10 साल की तुलना में मोदी सरकार के 10 साल में हुए आतंकी हमलों में 80 फीसदी की कमी आई है. साथ ही नागरिकों और सुरक्षाबलों के जवानों की हत्या में भी कम आई है.
ये भी पढ़ें: पाकिस्तान के खिलाफ युद्ध और सीजफायर को लेकर राहुल गांधी की बातों में विरोधाभास क्यों है?
जेपी नड्डा ने कहा कि साल 2016 में हुए उरी हमले में जैश के आतंकियों ने 19 जवानों की हत्या की, जिसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केरल के कोझिकोड कहा था कि उरी हमले की गुनहगारों को बख्शा नहीं जाएगा. इसके बाद तीन दिन के भीतर सितंबर 28-29 को आतंकियों के लॉन्चिंग पैड्स पर सर्जिकल स्ट्राइक हुईं, जिसमें उनके ठिकानों तबाह कर दिया गया और पाकिस्तानी जवान और आतंकी मारे गए. ये बदलते भारत की निशानी है.
11 दिन में दिया पुलवामा का जवाब

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.







