
22 जनवरी को सिर्फ निमंत्रण पत्र वाले ही जा सकेंगे अयोध्या, आईजी जोन ने बताया कैसी होगी सुरक्षा
AajTak
अयोध्या के आईजी जोन प्रवीण कुमार ने बताया कि 22 जनवरी को राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को देखते हुए सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था की जा रही है. एआई कैमरे और ड्रोन सहित आधुनिक तकनीक का भी इस्तेमाल किया जाएगा. 20 जनवरी से ही मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा का पूजा पाठ शुरू हो जाएगा. इसे देखते हुए आम दर्शनार्थियों के लिए मंदिर बंद कर दिया जाएगा.
अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम होने जा रहा है. अयोध्या के आईजी जोन प्रवीण कुमार ने बताया कि इसे देखते हुए सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था की जा रही है. एआई कैमरे और ड्रोन सहित आधुनिक तकनीक का भी इस्तेमाल कर हम सुरक्षा को पुख्ता कर रहे हैं.
उन्होंने बताया कि अयोध्या वाले लोगों के लिए पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे की तरफ डायवर्जन दिया जाएगा. 20 जनवरी से ही मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा का पूजा पाठ शुरू हो जाएगा. इसे देखते हुए आम दर्शनार्थियों के लिए मंदिर बंद कर दिया जाएगा.
22 जनवरी को सिर्फ आमंत्रण पत्र वाले या सरकार के द्वारा निर्गत किए पास धारक ही अयोध्या में प्रवेश कर पाएंगे. इसके बाद 30 जनवरी से मंदिर के दर्शन करने का मौका मिल सकता है. लिहाजा, पुलिस ने पहले से तैयारी कर रखी है.
देखिए वीडियो...
खुफिया एजेंसियां भी सुरक्षा में जुटीं
प्राण-प्रतिष्ठा से पहले सुरक्षा एजेंसियां अयोध्या के चप्पे-चप्पे पर नजर बनाए रखेंगी. इसके लिए एजेंसी इंटेलिजेंस ब्यूरो और रॉ की भी मदद ली जा रही है. हाइटेक सिक्योरिटी के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से पुलिस को लैस कर दिया गया है.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











