
22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा, यूपी के सभी जिलों के मंदिरों में होगा रामचरितमानस और हनुमान चालीसा का पाठ
AajTak
श्रीराम ट्रस्ट ने इस बात का आह्वान किया है कि देश भर के मंदिरों में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के दिन(22 जनवरी को) आयोजन किया जाए. हालांकि, इसकी जिम्मेदारी आरएसएस और विश्व हिंदू परिषद सम्भाल रहा है. लेकिन उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने इसके लिए बड़ा प्लान तैयार किया है.
22 जनवरी को अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के उत्सव पर यूपी के सभी ज़िलों में मंदिरों में योगी सरकार रामायण-रामचरितमानस और हनुमान चालीसा का पाठ कराएगी.
इसके लिए हर ज़िले के 'पर्यटन और संस्कृति परिषद' के ज़रिए स्थानीय कलाकारों और लोगों को ज़िम्मेदारी दी जाएगी. 14 जनवरी से 22 जनवरी तक होने वाले इस आयोजन के लिए पर्यटन विभाग धन की व्यवस्था करेगा. हालांकि, इसके लिए अभी प्रस्ताव तैयार किया जाएगा.
श्रीराम ट्रस्ट ने इस बात का आह्वान किया है कि देश भर के मंदिरों में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के दिन(22 जनवरी को) आयोजन किया जाए. हालांकि, इसकी जिम्मेदारी आरएसएस और विश्व हिंदू परिषद सम्भाल रहा है. लेकिन उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने इसके लिए बड़ा प्लान तैयार किया है.
योगी सरकार प्रदेश भर में सभी ज़िलों में प्रतिष्ठित मंदिरों में 14 जनवरी मकर संक्रांति के दिन से 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के दिन तक अनवरत(लगातार) रामायण, रामचरितमानस का पाठ और हनुमान चालीसा का पाठ कराएगी. इसके लिए पर्यटन विभाग पैसे की व्यवस्था करेगा. हर जिले में 'ज़िला पर्यटन और संस्कृति परिषद' के माध्यम से इसका आयोजन होगा और पैसा भी परिषद के खाते में भेजा जाएगा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











