
22 किलोमीटर तक पीछा करके गुरुग्राम पुलिस ने फिल्मी स्टाइल में गो तस्करों को पकड़ा
AajTak
गुरुग्राम पुलिस ने 5 गो तस्करों को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है. इसके लिए पुलिस और गोरक्षक दल को करीब 22 किलोमीटर तक गो तस्करों का पीछा करना पड़ा. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
गुरुग्राम पुलिस ने 5 गो तस्करों को पकड़ने में बड़ी कामयाबी हासिल की है. शनिवार सुबह करीब 22 किलोमीटर दूर पीछा करने के बाद फिल्मी स्टाइल में पुलिस ने 5 गो तस्करों को गिरफ्तार किया. गो तस्करों के ट्रक से पुलिस को अवैध हथियार भी मिले हैं. आरोपियों की पहचान यहाया, बल्लू, तस्लीम, खालिद उर्फ भैंसा, शाहिद व सोकीन उर्फ सुंडा के रूप में हुई. ये सभी आरोपी नूंह के रहने वाले हैं. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि एक तेज रफ्तार ट्रक सड़क पर दौड़ रहा है. उस ट्रक का पीछा गो रक्षक और गुरुग्राम पुलिस कर रही है. इस दौरान फायरिंग शुरू हो जाती है. लेकिन ट्रक की रफ्तार कम होने की बजाए तेज होती चली जाती है. गो तस्कर तेज रफ्तार ट्रक से अचानक एक-एक गाय नीचे फेंक लगते हैं.
इस दौरान ट्रक का टायर फट जाता है. बावजूद इसके वो रिम के सहारे ट्रक को दौड़ाते रहते हैं. सड़क से तेज चिंगारी निकलती रहती है. लेकिन ट्रक दौड़ता रहा. 22 किलोमीटर पीछा करने के बाद 5 गो तस्करों को सोहना रोड़ पर घामड़ोज टोल प्लाजा के पास पकड़ लिया गया, बाकी दो गो तस्कर भागने में कामयाब रहे.
मानेसर के रहने वाले मोहित उर्फ मोनू ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वो बजरंग दल के कार्यकर्ता हैं. शनिवार तड़के उन्हें व अन्य गोरक्षकों को सूचना मिली थी कि एक ट्रक में गोवंश भरकर तस्कर दिल्ली की तरफ से आ रहे हैं. इसके बाद मोनू ने अपने टीम के अन्य साथियों के साथ मिलकर सरहौल बॉर्डर स्थित एंबिएंस मॉल पर नाकेबंदी कर दी.
इसी दौरान एक ट्रक आया जिसमें गोवंश भरे हुए थे, इसे रुकने का इशारा किया तो चालक ने रोकने की बजाय ट्रक की रफ्तार बढ़ा दी. इसके बाद गोरक्षकों ने उसका पीछा करना शुरू कर दिया. इस दौरान तस्कर गोरक्षक दल को रोकने के लिए दौड़ते ट्रक से गोवंशों को फेंकने लगे. इसी दौरान किसी नुकीले पत्थर पर ट्रक चढ़ने के कारण ट्रक का टायर भी फट गया, लेकिन आरोपियों ने ट्रक नहीं रोका.
रिम पर ही आरोपी ट्रक को दौड़ाते रहे. कई तस्कर फ्लाईओवर से नीचे कूदे. बता दें, हरियाणा में गो तस्करी के खिलाफ सख्त कानून बनाया हुआ. बावजूद इस तरह की कई घटनाएं सामने आती हैं.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











