
217 बार कोविड वैक्सीन लगवाने वाले शख्स की कहानी... ऐसे बना मोस्ट वैक्सीनेटेड पर्सन
AajTak
62 साल के उस शख्स ने कोविड वैक्सीन की पहली डोज जून 2021 में ली थी. उसके बाद उसने उसी साल 16 डोज लीं. उसने फाइजर-बायोएनटेक, मॉडर्ना, जॉन्सन एंड जॉन्सन और सनोफी की वैक्सीन लगवाई थीं.
जर्मनी से एक अनोखा मामला सामने आया है. यहां एक 62 साल के बुजुर्ग ने कोविड की 217 वैक्सीन लगवा लीं. शख्स ने 29 महीनों के दौरान ये वैक्सीन ली हैं. यानी, औसतन हर चार दिन में एक डोज. हैरान करने वाली बात ये है कि इतनी सारी वैक्सीन लगवाने के बाद भी उसपर कोई साइड इफेक्ट्स नजर नहीं आया.
साइंस जर्नल 'लैंसेट इन्फेक्शियस डिसीज' में इस मामले की जानकारी दी गई है. जर्नल में लिखा है कि कोविड वैक्सीन की इतनी डोज लेने के बावजूद उसके शरीर पर कोई साइड इफेक्ट्स नहीं हुआ. न ही उसका इम्युन सिस्टम मजबूत हुआ और न ही कमजोर.
हालांकि, उस शख्स का नाम का खुलासा नहीं किया गया है. साइंस जर्नल ने बताया कि शख्स ने जून 2021 से नवंबर 2023 के बीच कोविड वैक्सीन की 217 डोज लीं. इसमें से 134 डोज की पुष्टि तो वैक्सीनेशन सेंटर के दस्तावेजों से हो गई. जबकि, बाकी की 83 डोज के बारे में शख्स ने खुद बताया.
अल्बर्ट आइंस्टिन कॉलेज ऑफ मेडिसिन से जुड़े डॉ. एमिली हैप्पी मिलर ने बताया कि ये वाकई एक असामान्य मामला है. किसी व्यक्ति को कोविड वैक्सीन की इतनी सारी डोज लगा दी गईं. किसी गाडइलाइन का पालन भी नहीं किया गया.
जर्नल के मुताबिक, उस शख्स को कभी कोविड संक्रमण भी नहीं हुआ. मई 2022 से नवंबर 2023 के बीच कई एंटीजन और आरटीपीसीआर टेस्ट के नतीजों से इस बात का पता चला. डॉ. मिलर का कहना है कि कोविड की पहली तीन डोज के बाद उनकी इम्युनिटी मजबूत हो गई होगी, इसलिए उन्हें कोरोना नहीं हुआ.
कब-कब लीं डोज?

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.

ईरान और अमेरिका के बीच सैन्य तनाव चरम पर पहुंच गया है और मिडिल ईस्ट में किसी भी समय युद्ध शुरू होने का खतरा बढ़ गया है. विशेषज्ञों का कहना है कि यह संघर्ष कई हफ्तों तक चल सकता है. इस स्थिति को देखते हुए ईरान ने अपने सबसे संवेदनशील सैन्य और परमाणु ठिकानों को सुरक्षित रखने के लिए बड़े पैमाने पर किलाबंदी शुरू कर दी है. जिसका खुलासा सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा हुआ है.

बांग्लादेश में एक तरफ संविधान के रिफॉर्म का सवाल खड़ा है तो दूसरी तरफ यूएस से हुई ट्रेड डील की विसंगतियां. अंतरिम सरकार चला रहे मोहम्मद यूनुस ने जाते जाते तारिक रहमान को ऐसी उलझन में डाला है कि उनके लिए आगे बढ़ना किसी चुनौती से कम नहीं. दोनों में शक्ति संतुलन का सवाल है. रिफॉर्म में आंतरिक शक्ति संतुलन रखना है, जबकि यूएस डील में बाहरी शक्ति संतुलन.








