
21 सीटों पर उलटफेर के आसार, गढ़ कही जाने वाली 20 सीटों पर भी नजर... चौथे चरण में दिलचस्प होगा चुनाव
AajTak
लोकसभा चुनाव के लिए चौथे चरण की वोटिंग 13 मई को होगी. इस चरण में 10 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 96 सीटों पर वोट डाले जाएंगे. इस चरण की 96 सीटों में से 2019 में बीजेपी ने 42 सीटों पर जीत हासिल की थी.
2024 के लोकसभा चुनाव के लिए अब तक 283 सीटों पर वोट डाले चुके हैं. अब भी चार चरण बाकी हैं. 13 मई को चौथे चरण में 10 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 96 सीटों पर वोटिंग होगी.
चौथा चरण इसलिए भी दिलचस्प है, क्योंकि इस फेज में होने वाली सीटों पर फेरबदल होने की बहुत संभावनाएं हैं. यानी, यहां ज्यादातर ऐसी सीटें हैं, जहां 2009 से किसी एक पार्टी का दबदबा नहीं रहा है.
इंडिया टुडे की डेटा इंटेलिजेंस यूनिट ने 21 ऐसी सीटों की पहचान की है, जहां उलटफेर हो सकता है. इनमें अमलापुरम, अनाकापल्ली, अनंतपुरम, बापटला, एलुरु, काकीनाडा, नरसापुरम, राजामुंदरी, विशाखापट्टनम, विजयनगरम, खम्माम, श्रीनगर, मुंगेर, भोंगिर, सिंहभूम, आदिलाबाद, बर्दवान-दुर्गापुर, कालाहांडी और निजामाबाद शामिल हैं.
वो सीटें, जो गढ़ हैं
चौथे फेज की 96 में से 20 सीटें ऐसी हैं जो किसी न किसी पार्टी का गढ़ हैं. ये सीटें- महबूबनगर, मेडक, मावल, शिरडी, बहरामपुर, नालगोंडा, अहमदनगर, बीड, दरभंगा, इंदौर, जलगांव, जालना, खरगोन, खूंटी, लोहारदगा, रावेर, बेरहामपुर, बीरभूम, कृष्णनगर और हैदराबाद हैं.
इन 20 में से 10 सीटें बीजेपी का गढ़ मानी जाती हैं. जबकि, दो-दो सीटों पर भारत राष्ट्र समिति (बीआरए) और शिवसेना का दबदबा रहा है. बाकी पर कांग्रेस, टीएमसी, AIMIM और बीजेडी (बीजू जनता दल) मजबूत है.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











