
'204 शव मिले, 41 घायल हॉस्पिटल में भर्ती', पुलिस कमिश्नर ने की पुष्टि, मृतकों के रिश्तेदारों का लिया जाएगा DNA सैंपल
AajTak
गुजरात के अहमदाबाद में एअर इंडिया के विमान AI-171 के क्रैश होने के बाद अब इस घटना में 204 लोगों के मौत की पुष्टि हुई है. एअर इंडिया हादसे पर जानकारी देते हुए अहमदाबाद के पुलिस कमिश्नर ने बताया कि अब तक 204 शव मिले हैं जबकि 41 घायलों का इलाज चल रहा है.
गुजरात के अहमदाबाद में एअर इंडिया के विमान AI-171 के क्रैश होने के बाद अब इस घटना में 204 लोगों के मौत की पुष्टि हुई है. एअर इंडिया हादसे पर जानकारी देते हुए अहमदाबाद के पुलिस कमिश्नर ने बताया कि अब तक 204 शव मिले हैं जबकि 41 घायलों का इलाज चल रहा है.
बता दें कि उस विमान में कुल 242 यात्री सवार थे. अब हताहत हुए यात्रियों की पहचान करने के लिए अहमदाबाद सिविल अस्पताल में यात्रियों के परिजनों के डीएनए सैंपल लेने की व्यवस्था की गई है.
डीएनए सैंपल से होगी शवों की पहचान
अहमदाबाद सिविल अस्पताल प्रशासन ने विमान हादसे में मारे गए यात्रियों की पहचान सुनिश्चित करने के लिए उनके परिजनों से डीएनए सैंपल लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव धनंजय द्विवेदी ने बताया कि पीड़ितों की पहचान के लिए बी.जे. मेडिकल कॉलेज के कसोटी भवन में यह विशेष व्यवस्था की गई है.
उन्होंने कहा, 'यहां मृतकों के निकटतम परिजन, जैसे माता-पिता या बच्चे, डीएनए सैंपल दे सकेंगे. यह टेस्ट हॉल बी.जे. मेडिकल कॉलेज के ग्राउंड फ्लोर पर होगा. अस्पताल प्रशासन ने सभी प्रभावित परिवारों और उनके करीबी मित्रों से डीएनए सैंपलिंग में सहयोग करने की अपील की है ताकि शवों की पहचान जल्दी और सटीक ढंग से की जा सके.'
घायलों का चल रहा है इलाज

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.







