
2025 तक नीतीश कुमार ही बने रहेंगे मुख्यमंत्री, BJP मुंगेरीलाल के हसीन सपने ना देखे: उपेंद्र कुशवाहा
AajTak
Bihar News: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के राज्यसभा जाने की चर्चाओं को लेकर इन दिनों सियासी माहौल गर्म है. इसी मसले को लेकर जेडीयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने बीजेपी नेताओं को दो टूक जवाब दिया है.
अगर भारतीय जनता पार्टी (BJP) यह सोचती है कि 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव से पहले ही वह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को हटाकर अपने नेता को बिहार में मुख्यमंत्री बनाएगी, तो ऐसा कुछ होने वाला नहीं है. कम से कम जनता दल यूनाइटेड (JDU) संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा तो ऐसा मानते हैं.
जेडीयू नेता उपेंद्र कुशवाहा का कहना है कि जब तक बिहार में बीजेपी और जनता दल यूनाइटेड गठबंधन में रहेगी, तब तक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ही बने रहेंगे. दरअसल, कुशवाहा का बयान बीजेपी नेताओं के उन बयानों के जवाब में आया, जहां पर कुछ नेताओं ने राज्य में बीजेपी का मुख्यमंत्री बनाने की बात कही थी.
उपेंद्र कुशवाहा ने साफ किया, ''जो भी बीजेपी के नेता इस तरीके की बात कर रहे हैं और उन्हें कोई कंफ्यूजन है तो उन्हें अपने केंद्रीय नेतृत्व से बात कर लेना चाहिए, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा शामिल हैं. सब लोगों ने मिलकर तय किया है कि बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के नेता नीतीश कुमार हैं. जब तक बिहार में बीजेपी और जनता दल यूनाइटेड गठबंधन में है, तब तक नीतीश कुमार ही एनडीए के नेता हैं, मुख्यमंत्री हैं और रहेंगे.''
उधर, कुशवाहा ने मांग की है कि जो भी बीजेपी के नेता कहते हैं कि नीतीश कुमार में 2005 जैसी बात नहीं रही और वह कमजोर मुख्यमंत्री हो गए हैं, तो ऐसे नेताओं के खिलाफ केंद्रीय बीजेपी को कार्रवाई करनी चाहिए.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.










