
2024 में NDA से मुकाबले के लिए विपक्ष का नया प्लान, 'INDIA' बनाकर दिए 5 संदेश
AajTak
इनमें अरविंद केजरीवाल, हेमंत सोरेन, ममता बनर्जी, सिद्दारमैया जैसे नेता शामिल हैं. यहां विपरीत विचारधाराओं से जुडे़ कई दल दिखे, जो राज्य में एक-दूसरे के कट्टर सियासी दुश्मन हैं. अब तक सब अलग-अलग चुनाव लड़ते थे, लेकिन अब एक साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगे, एक नई पहचान और एक नए नाम के साथ.
भारतीय राजनीति में विपक्षी एकता के लिए 18 जुलाई का दिन हमेशा याद किया जाएगा. आज 26 विपक्षी दलों के गठबंधन का नामकरण हो गया इसके साथ ही 2004 में बने UPA का सियासी अस्तित्व खत्म हो गया. अब यूपीए अतीत की बात हो गई और भारतीय राजनीति में एक नए गठबंधन ने आकार ले लिया है. तो क्या चुनावी इतिहास में जैसा कमाल 1977 और 1989 में एकजुट विपक्ष ने किया था, वैसा नया गठबंधन कर पाएगा. आइए आपको टीम इंडिया और टीम एनडीए की शक्ति के बारे में बताते हैं.
मंच तो एक है लेकिन दल अनेक हैं. यहां देश के वो तमाम क्षेत्रीय क्षत्रप मौजूद हैं, जिन्होंने अपने दम पर मोदी मैजिक को अपने गढ़ में रोका है. इनमें अरविंद केजरीवाल, हेमंत सोरेन, ममता बनर्जी, सिद्दारमैया जैसे नेता शामिल हैं. यहां विपरीत विचारधाराओं से जुडे़ कई दल दिखे, जो राज्य में एक-दूसरे के कट्टर सियासी दुश्मन हैं. अब तक सब अलग-अलग चुनाव लड़ते थे, लेकिन अब एक साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगे, एक नई पहचान और एक नए नाम के साथ.
विपक्ष का नया नाम INDIA
आज 26 दलों के गठबंधन का नामकरण हो गया. नाम है इंडियन नेशनल डेवेलपमेंटल इंक्लूसिव एलायंस. शॉट फॉर्म में समझे तो 26 दलों के गठजोड़ का नाम हैं इंडिया. गठबंधन का नाम तय हो गया लेकिन इन तस्वीरों का सियासी मतलब क्या हैं? विपक्षी एकता को लेकर दो दिवसीय मंथन से 24 के लिए क्या प्लान निकला? विपक्षी एकता सम्मेलन में नेताओं के हाथ मिले लेकिन क्या दिल मिले? इन सवालों का जवाब विपक्षी एकता की इन तस्वीरों में छिपा हुआ हैं, क्योंकि 2024 के लिए विपक्षी दलों ने मोदी को बड़ा संदेश दे दिया है.
संदेश नंबर-1
विपक्षी एकता पर तमाम तरह की कयासबाजी पर पूर्ण विराम लग गया है. अब तक सबसे बड़ा सवाल यही था कि विपक्षी एकता कैसे संभव है. पटना में हुई पहली बैठक में अध्यादेश को लेकर केजरीवाल वापस लौट गए थे तो पहली बैठक के चंद दिनों के बाद NCP में फूट पड़ गई थी, लेकिन दूसरी बैठक में ना सिर्फ गठबंधन का नाम तय हो गया बल्कि तस्वीरों ने बता दिया कि 2024 में मोदी के खिलाफ ऑल बनाम मोदी की चुनावी जंग के लिए सभी सीरियस हैं. वही कांग्रेस सभी को एकजुट करने के लिए हर कुर्बानी के लिए तैयार है.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











