
2023 Tata Safari: 7 एयरबैग... 5-स्टार सेफ्टी! जबरदस्त अंदाज में लॉन्च हुई नई टाटा सफारी, कीमत है इतनी
AajTak
नई Tata Safari में कंपनी ने एडवांस ड्राइविंग असिस्टेंट सिस्टम (ADAS) से लैस किया है, इसके अलावा इस एसयूवी में कई अत्याधुनिक फीचर्स को शामिल किया गया है जो कि इसे और भी बेहतर बनाते हैं. कंपनी का दावा है कि ये पिछले मॉडल के मुकाबले ज्यादा माइलेज देती है.
देश की सबसे बड़ी वाहन निर्माता कंपनी टाटा मोटर्स ने आज घरेलू बाजार में अपनी मशहूर एसयूवी Safari के नए फेसलिफ्ट मॉडल को लॉन्च किया है. कंपनी ने इस SUV में कई बड़े बदलाव किए हैं जो कि इसे पिछले मॉडल के मुकाबले ज्यादा बेहतर बनाते हैं. आकर्षक लुक और दमदार फीचर्स से लैस नई Tata Safari की शुरुआती कीमत 16.19 लाख रुपये तय की गई है जो कि टॉप मॉडल के लिए 25.49 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती है. तो आइये जानते हैं कि, आखिर नई टाटा सफारी कितनी ख़ास है.
कैसी है नई Tata Safari:
Tata Safari के नए जेनरेशन मॉडल को कंपनी ने कई बड़े बदलाव के साथ पेश किया है, जहां ये एसयूवी एडवांस फीचर्स से लैस हुई है वहीं इसका माइलेज भी पहले से बढ़ गया है. कंपनी ने 2 लीटर की क्षमता का डीजल इंजन इस्तेमाल किया गया है, जो कि 170PS की पावर और 350Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. ऑटोमैटिक गियरबॉक्स केवल एडवेंचर+ वेरिएंट से ही उपलब्ध है. इसमें तीन टेरेन रिस्पॉन्स मोड - नॉर्मल, रफ और वेट - और तीन ड्राइविंग मोड (इको, सिटी और स्पोर्ट) भी मिलते हैं.
कितना देती है SUV:
टाटा मोटर्स ने नए 'पर्सोना-बेस्ड' ट्रिम नामों को अपनाने के लिए पुराने वेरिएंट के नामों को हटा दिया है. नई टाटा सफारी चार मुख्य ट्रिम्स में उपलब्ध है. जिसमें स्मार्ट, प्योर, एडवेंचर और एक्म्प्लिश्ड शामिल है. कंपनी का दावा है कि, टाटा सफारी का मैनुअल वेरिएंट 16.30 किमी/लीटर और ऑटोमेटिक वेरिएंट 14.50 किमी/लीटर तक का माइलेज देता है.
टाटा सफारी में अब एसयूवी की पूरी लंबाई में चलने वाले LED डे-टाइम-रनिंग लाइट्स (DRL's). इसके अलावा, SUV को ग्रिल को नया डिज़ाइन दिया गया है और इसमें नए हेडलैम्प के लिए एक नया आयताकार हाउजिंग दिया गया है. एलईडी स्ट्रिप से जुड़े टेल लैंप को भी नया डिज़ाइन इिया गया है. इसके अलावा, कार में अलॉय व्हील, रियर स्किड प्लेट और कार के किनारे पर उभरे सफारी बैज के लिए एक नया डिज़ाइन मिलता है.

पंजाब के कुछ गांवों में घरों की छत पर दिखने वाली ये अजीबोगरीब चीजें सिर्फ सजावट नहीं, बल्कि एक पूरी कहानी कहती हैं.विदेशी सपनों, मेहनत और पहचान की कहानी. NRI कल्चर इतना गहरा है कि लोग अपने घरों की छत पर स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी से लेकर एफिल टॉवर, हवाई जहाज और टैंक तक बनवा रहे हैं. पढ़िये ऐसी ही एक कहानी.












