
2023 की कौन सी तारीख है आपकी राशि के लिए सबसे ज्यादा शुभ? यहां जानें
AajTak
साल में कुछ शुभ घड़ियां, तारीखें ऐसी भी होंगी, जिनमें लोग खुशियों से सराबोर और संतुष्ट दिखाई देंगे. नया साल आने में अब कुछ ही समय बाकी रह गया है. ऐसे में आपको बताते हैं कि मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कौन सी तारीख सबसे ज्यादा शुभ रहने वाली है.
हर साल की तरह नया साल 2023 भी सभी के लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा. हालांकि साल में कुछ शुभ घड़ियां, तारीखें ऐसी भी होंगी, जिनमें लोग खुशियों से सराबोर और संतुष्ट दिखाई देंगे. नया साल आने में अब कुछ ही समय बाकी रह गया है. ऐसे में आपको बताते हैं कि मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कौन सी तारीख सबसे ज्यादा शुभ रहने वाली है.
मेष (16 मई) मई के महीने में देव गुरु बृहस्पति आपकी राशि में विराजमान रहेंगे. ये आपके लिए बड़ा ही शुभ संकेत है. खासतौर से 16 मई की तारीख आपके लिए बहुत शुभ मानी जा रही है. नौकरी-कारोबार में आपको अच्छे अवसरों की प्राप्ति होगी. पैसा और प्रभाव बढ़त पर रहेगा.
वृष (16 मई) मेष राशि में गुरु के विराजमान रहने से वृष राशि के जातकों को भी लाभ होगा. आपकी शुभ तिथि भी 16 मई 2023 है. बृहस्पति की उच्च शक्तियों के प्रभाव से आपके जीवन का स्तर ऊंचा होगा. गुर देव आपको व्यावहारिक रूप से शांत बनाए रखेंगे.
मिथुन (17 जनवरी) 17 जनवरी को शनि मकर से कुंभ राशि में गोचर करेगा. इस दौरान शनि की दृष्ट मिथुन राशि के भाग्य के भाव पर रहेगी. नतीजन आपको तनाव या थकान से मुक्ति मिलेगी. करियर के लिहाज से भी यह समय आपके लिए उत्तम दिखाई दे रहा है. 17 जनवरी 2023 आपके लिए सबसे शुभ तिथि मानी जा रही है.
कर्क (30 अगस्त) साल 2023 में आपकी ताकत और संकल्प लेने की शक्ति बढ़ती नजर आएगी. ज्योतिषियों का कहना है कि 30 अगस्त की तारीख आपके ल लिए सबसे ज्यादा लकी रहने वाली है. पारिवारिक दृष्टिकोण से यह समय बहुत ही अच्छा और लाभकारी माना जा रहा है. निश्चित तौर पर कर्क राशि के जातकों को प्यार, करियर, हेल्थ और धन के मोर्चे पर अच्छे लाभ मिल सकते हैं.
सिंह (7 फरवरी) ज्योतिषियों का कहना है कि प्यार, करियर और रिलेशनशिप के मामले में 7 फरवरी की तारीख सिंह राशि वालों के लिए सबसे अच्छी रहेगी, क्योंकि गुरु और बुध आपको सफल और खुद पर भरोसा रहने का बोध कराएगा. इस दौरान शुक्र की स्थिति आपके करियर को निखारने का काम करेगी.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











