
2022 Vastu Tips: सुख-समृद्धि रोकती हैं घर में लगी इस तरह की तस्वीरें, नए साल 2022 से पहले करें बाहर
AajTak
2022 Vastu Shastra Decoration Tips: नया साल 2022 आने में अब कुछ ही दिन का समय रह गया है. ऐसे में नये साल के स्वागत के लिए लोग अपने घरों को भी नए तरीके से सजाते हैं. दीवारों पर लगी कई पुरानी तस्वीरों और चीजों को घर से बाहर कर दिया जाता है और नई तस्वीरों और चीजों से घर को सजाया जाता है. जब आप घर की सफाई करते हुए घर की पुरानी चीजों को बाहर करें, तो उन अशुभ तस्वीरों को भी हटा दें, जिनकी वजह से घर में नकारात्मकता हावी रहती है.
New Year 2022 Vastu Decoration: वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में लगाई गई तस्वीरें खास मायने रखती हैं. जिस भाव से ये तस्वीरें जुड़ी होती हैं, उसी तरह का प्रभाव घर में रहने वाले लोगों के जीवन पर पड़ता है. ऐसे में अक्सर लोग जाने अनजाने में ऐसी तस्वीरें घर में लगा देते हैं, जिनकी वजह से घर में नकारात्मक ऊर्जा का वास रहता है. इसलिए नया साल 2022 आने से पहले अशुभ प्रभाव देने वाली इन तस्वीरों को घर से बाहर कर दें. वास्तु के अनुसार, जानें किस तरह की तस्वीरें घर में नहीं लगानी हैं और यदि ऐसी तस्वीरें घर में लगी हैं, तो इन्हें तुरंत ही बाहर कर दें...













