
2022 की तैयारी: सरकार, संगठन और संघ तीनों से अलग-अलग फीडबैक ले रही भाजपा की केंद्रीय टीम
AajTak
बीजेपी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष ने जहां पहले दिन सोमवार को पार्टी पदाधिकारियों और उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ मंत्रियों से एक-एक कर मुलाकात करने के बाद देर रात मुख्यमंत्री आवास पर योगी आदित्यनाथ के साथ बीजेपी कोर कमेटी की बैठक ली. वहीं, मंगलवार को सूबे के दोनों उप मुख्यमंत्रियों के साथ-साथ आरएसएस के प्रांत और क्षेत्र प्रचारक के साथ भी बैठक कर फीडबैक लेंगे.
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार से लेकर संगठन में बदलाव की चर्चाओं के बीच बीजेपी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष लखनऊ प्रवास के दूसरे दिन अहम बैठक करने वाले हैं. बीएल संतोष ने जहां पहले दिन सोमवार को पार्टी पदाधिकारियों और यूपी प्रदेश के वरिष्ठ मंत्रियों से एक-एक कर मुलाकात करने के बाद देर रात मुख्यमंत्री आवास पर योगी आदित्यनाथ के साथ बीजेपी कोर कमेटी की बैठक ली. वहीं, मंगलवार को सूबे के दोनों उप मुख्यमंत्रियों के साथ-साथ आरएसएस के प्रांत और क्षेत्र प्रचारक के साथ भी बैठक कर फीडबैक लेंगे. दरअसल, योगी सरकार के अब तक के चार साल से ज्यादा के कार्यकाल में यह पहला मौका है, जब बीजेपी में राष्ट्रीय संगठन के नेता ने संगठन के पदाधिकारियों और सरकार के मंत्रियों से अलग-अलग मुलाकात कर सूबे की जमीनी हालात का जायजा लिया हो. इससे पहले मुख्यमंत्री की मौजूदगी में सामूहिक बैठकें होती थीं, लेकिन इस बार संगठन और सरकार के मंत्रियों के साथ सीधे आमने-सामने बैठकर फीडबैक लिया जा रहा है. यही वजह है कि अब इस बात की आशंकाओं को और बल मिलने लगा है कि क्या यूपी में किसी तरह का कोई बड़ा फेरबदल किया जाएगा.
मर तो वो 13 साल पहले गया था लेकिन मौत सचमुच तब उसके हिससे में आई जब इस चिता में लेटने के बाद जब हरीश की आत्मा की लाइट यानी रोशनी चिता से उठती इस आग के साथ मिलकर हमेशा-हमेशा के लिए ये दुनिया छोड़ गई. पर इस दुनिया को छोड़ने से पहले हरीश आजादा भारत के इतिहास का पहला भारतीय बन गया जिसे अदालत और अस्पताल ने मिलकर मां-बाप की इच्छा को ध्यान में रखते हुए इच्छामृत्यु दी.

पटना-टाटानगर वंदे भारत एक्सप्रेस में खानेखाखा की खराब गुणवत्ता की शिकायत पर भारतीय रेलवे ने IRCTC पर 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है. साथ ही संबंधित सर्विस प्रोवाइडर पर 50 लाख का जुर्माना लगाकर उसका कॉन्ट्रैक्ट खत्म करने के आदेश दिए गए हैं. रेलवे ने यात्री सुरक्षा और गुणवत्ता को सर्वोच्च प्राथमिकता बताया है.

आज सबसे पहले आपको ये बताएंगे कि हाफ सीजफायर' के बाद अमेरिका की बातचीत ईरान के किस Respected Leader से चल रही है. डोनाल्ड ट्रंप बार-बार इस बात का दावा कर रहे हैं. लेकिन आज ईरान ने पूछा है कि वो Respected Leader कौन है. और Respected Leader से बातचीत चल रही है तो पाकिस्तान के जरिये 15 शर्तों का प्रस्ताव क्यों भेजा है. उससे भी बड़ी बात ये है कि ईरान ने अमेरिका के प्रस्ताव को कूड़ेदान में फेंकते हुए सुपर पावर अमेरिका को अपनी शर्तें बता दी हैं. और कहा है कि सीजफायर छोड़ो, अब ईरान तभी रुकेगा जब अमेरिका उसकी 5 शर्तें मानेगा. इन शर्तों में ईरान ने कहा कि उसे युद्ध में हुए नुकसान का पूरा हर्जाना मिलना चाहिए. ईरान की टॉप लीडरशिप पर हमले बंद होने चाहिए, सारे प्रतिबंध हटाए जाने चाहिए. ईरान को स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज का कानूनी अधिकार मिलना चाहिए.

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.









