
2021 में Everest फतह करने वाली पहली भारतीय महिला बनीं Tashi Yangjom, केंद्रीय खेल मंत्री ने दी बधाई
Zee News
अरुणाचल प्रदेश की ताशी यांगजोम ने एवरेस्ट फतह कर ली है. 2021 में दुनिया की सबसे ऊंची चोटी पर पहुंचने वाली वह पहली भारतीय महिला हैं.
नई दिल्ली: कोरोना वायरस के चलते जब पूरी दुनिया डर के साये में जी रही है, उस समय में अरुणाचल प्रदेश (Arunachal Pradesh) के पश्चिम कामेंग जिले की 37 वर्षीय ताशी यांगजोम (Tashi Yangjom) ने नया रिकॉर्ड कायम कर दिया है. वे 2021 में एवरेस्ट पर्वत (Everest mountain) की चोटी पर पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बन गई हैं. उनकी इस उपलब्धि पर केंद्रीय खेल मंत्री किरण रिजिजू (Kiren Rijiju) ने उन्हें बधाई दी है. I extend my heartiest congratulations to Ms Tashi Yangjom from Arunachal Pradesh for scaling Mt. Everest & becoming the first Indian woman climber to Everest in 2021. She was trained at National Institute of Mountaineering & Allied Sports (NIMAS) in Dirang, Arunachal Pradesh. रिजिजू ने कहा है, 'मैं अरुणाचल प्रदेश की ताशी यांगजोम को माउंट एवरेस्ट को फतह करने और 2021 में एवरेस्ट पर चढ़ने वाली पहली भारतीय महिला पर्वतारोही बनने के लिए हार्दिक बधाई देता हूं. उनका प्रशिक्षण दिरांग (Dirang) के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ माउंटेनियरिंग एंड अलाइड स्पोर्ट्स (NIMAS) में हुआ था.' — Kiren Rijiju (@KirenRijiju)
Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.

DISC 12 Helicopter Landing System: भारत में हेलिकॉप्टर अक्सर पहाड़ी इलाकों, अग्रिम चौकियों और अस्थायी हेलिपैड पर उतरते हैं. जहां बुनियादी ढांचा बहुत कम होता है. ऐसे स्थानों पर पायलट अधिकतर दृश्य संकेतों के आधार पर लैंडिंग करते हैं. लेकिन कोहरा, धूल, बर्फबारी या खराब मौसम की स्थिति में यह तरीका जोखिम भरा हो सकता है.

Boeing P-8I Neptune Aircraft: Boeing P-8I Neptune विमानों की अतिरिक्त खरीद की जा रही है. इससे लंबी दूरी की एंटी-सबमरीन वॉरफेयर (ASW), समुद्री निगरानी और समुद्री हमले की क्षमता को मजबूत करेगी. यह विमान अमेरिकी कंपनी Boeing द्वारा बनाए जाते हैं. इन 6 विमानों के शामिल होने के बाद भारतीय नौसेना के पास कुल 18 P-8I विमान हो जाएंगे. इससे भारत, अमेरिका के बाद, इस विमान परिवार का दूसरा सबसे बड़ा ऑपरेटर बन जाएगा.








