
2018 की बाढ़ में 483 मौतें, अब वायनाड त्रासदी में 143 लोगों की गई जान, 6 साल में इन आपदाओं से सहमा केरल
AajTak
सबसे पहले बात करते हैं केरल में अगस्त 2018 में आई बाढ़ का. इस प्राकृतिक आपदा में केरल में 483 लोगों की मौत हो गई थी, जिसे राज्य की 'सदी की बाढ़' कहा गया था. इस विनाशकारी आपदा ने न केवल लोगों की जान ली, बल्कि संपत्ति और आजीविका को भी नष्ट कर दिया था.
केरल के पहाड़ी जिले वायनाड में कुदरत ने ऐसा कहर बरपाया है कि यहां लैंडस्लाइड में 143 लोगों की मौत हो गई है. 90 से ज्यादा लोग लापता बताए जा रहे हैं. इस आपदा ने केरल के उन जख्मों को कुरेद दिया है, जिन प्राकृतिक आपदाओं से केरल कई बार सहम चुका है.
सबसे पहले बात करते हैं केरल में अगस्त 2018 में आई बाढ़ का. इस प्राकृतिक आपदा में केरल में 483 लोगों की मौत हो गई थी, जिसे राज्य की 'सदी की बाढ़' कहा गया था. इस विनाशकारी आपदा ने न केवल लोगों की जान ली, बल्कि संपत्ति और आजीविका को भी नष्ट कर दिया था.
इसका असर इतना ज्यादा था कि केंद्र सरकार ने 2018 की बाढ़ को 'डिजास्टर ऑफ सीरियस नेचर' घोषित किया था. इस हादसे के बाद 3.91 लाख परिवारों के 14.50 लाख से अधिक लोगों को राहत शिविरों में पुनर्वासित किया गया था. कुल 57,000 हेक्टेयर कृषि फसलें नष्ट हो गईं थीं. 2018 में भारतीय वायुसेना के हेलीकॉप्टरों द्वारा प्रेग्नेंट महिलाओं को एयरलिफ्ट करने की तस्वीरें केरलवासियों के जेहन में अभी भी ताजा हैं. 2018 की बाढ़ से तबाह केरल के पुनर्निर्माण के दौरान पर्यावरण के अनुकूल निर्माण की आवश्यकता पर भी सवाल उठाए गए थे.
केरल सरकार के अनुसार राज्य की कुल आबादी का छठा हिस्सा बाढ़ और उससे जुड़ी घटनाओं से सीधे तौर पर प्रभावित हुआ था. जबकि राज्य 2018 की विनाशकारी बाढ़ के बाद धीरे-धीरे अपने पैरों पर खड़ा हो रहा था, तभी 2019 में एक और आपदा आई, जब वर्तमान में प्रभावित क्षेत्रों से लगभग 10 किलोमीटर दूर वायनाड के पुथुमाला में भूस्खलन हुआ, जिसमें 17 लोगों की मौत हो गई थी.
पीटीआई के मुताबिक अक्टूबर 2021 में फिर से लगातार बारिश के कारण भूस्खलन हुआ, जिससे राज्य के इडुक्की और कोट्टायम जिलों में 35 लोगों की मौत हो गई थी. भारतीय मौसम विभाग द्वारा शेयर किए गए आंकड़ों के अनुसार 2021 में भारी बारिश और बाढ़ से संबंधित घटनाओं ने केरल में 53 लोगों की जान ले ली थी.

महायुद्ध से इस वक्त पूरी दुनिया खबरदार हो चुकी है. क्योंकि 24 घंट के भीतर ईरान और खाड़ी देशों में तेल-गैस रिफाइनरी पर हमले में आग के बाद दुनिया का बाजार, सोना, चांदी, रुपया, ट्रंप की रेटिंग सबकुछ में उथलपुथल मच चुकी है. ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने बड़ी धमकी दी है अगर हमारे बुनियादी ढांचे पर फिर से हमला हुआ तो हम बिल्कुल भी संयम नहीं बरतेंगे. इज़राइल की तरफ से हुए हमले के पलटवार में हमने अपनी शक्ति का एक अंश ही इस्तेमाल किया है. संयम बरतने का एकमात्र कारण तनाव कम करने के अनुरोध का सम्मान करना है.

अमृतसर पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है. आरोपियों के पास से 7 आधुनिक पिस्तौल बरामद हुए हैं. जांच में पुर्तगाल में बैठे हैंडलर और पाकिस्तान लिंक सामने आया है. थाना कैंटोनमेंट में मामला दर्ज कर पुलिस पूरे नेटवर्क के अन्य कनेक्शन खंगाल रही है.

केरलम (केरल) के अलाप्पुझा और कोझिकोड जिलों में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद प्रशासन ने 20,000 से ज्यादा घरेलू पक्षियों को मारने का आदेश दिया है. संक्रमण रोकने के लिए प्रभावित इलाकों में चिकन और अंडे की बिक्री पर रोक लगा दी गई है. विशेषज्ञों ने सलाह दी है कि मांस और अंडे को अच्छी तरह पकाकर ही खाएं. इस मामले की अगली कार्रवाई 21 मार्च से शुरू होगी.

मिडिल ईस्ट की जंग के बीच वैसे तो अब तक एलपीजी टैंकर के 3 जहाज होर्मुज के रास्ते भारत आ चुके हैं... लेकिन फिर भी अभी देश में एलपीजी सिलेंडर की किल्लत बनी हुई है... मुंबई के प्रभादेवी इलाके में मशहूर अशोक वड़ा पाव स्टॉल गैस सिलेंडर की वजह से बंद पड़ा है... ऐसा कहा जाता है कि, साल 1966 में यहीं पहली बार वड़ा पाव बनाया गया था... लेकिन 16 मार्च से कमर्शियल गैस न मिलने की वजह से ये स्टॉल बंद है.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दौरान हुई हत्या के बाद पैदा हुए सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है. अदालत ने पुलिस और नागरिक प्रशासन को ईद और रामनवमी के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की 'प्रतिहिंसा' को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया है.








