
2017 में शुरू हुआ था ऑपरेशन हुर्रियत...यासीन मलिक एंड कंपनी के खिलाफ ऐसे जुटे थे सबूत
AajTak
NIA ने स्वत: संज्ञान लेते हुए टेरर फंडिंग के मामले में 30 मई 2017 को केस दर्ज किया था. इसमें यासीन मलिक समेत कई अलगाववादी नेताओं के नाम थे.10 अप्रैल 2019 को NIA ने यासीन मलिक को टेरर फंडिंग केस में गिरफ्तार किया था.
यासीन मलिक को बुधवार को NIA कोर्ट ने टेरर फंडिंग के दो केसों में उम्रकैद की सजा सुनाई है. इसके अलावा उस पर 10 लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया गया है. यासीन मलिक के गुनाहों की लिस्ट काफी लंबी और पुरानी है. वह लंबे वक्त से कश्मीर में आतंकी घटनाओं के लिए जिम्मेदार रहा है. उस पर वायुसेना के जवानों की हत्या, तत्कालीन केंद्रीय गृहमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद की बेटी रूबैया के अपहरण समेत तमाम केस चल रहे हैं. लेकिन यासीन मलिक को जिस केस में सजा हुई, उसकी नींव 2017 में रखी गई थी. आईए जानते हैं कि कैसे टेरर फंडिंग के मामले में यासीन मलिक को उसके गुनाहों की सजा मिली?
असम डीजीपी जीपी सिंह ने आजतक को बताया कि उन्होंने NIA में IG रहते यासीन मलिक का केस देखा था. जीपी सिंह के मुताबिक, NIA को भारत सरकार की ओर से 2017 में साफ आदेश था कि जम्मू कश्मीर में मौजूदा हालातों के जिम्मेदार हुर्रियत कॉन्फ्रेंस के नेता हैं. उनके खिलाफ एक्शन लिया जाना है. ऐसे में NIA को सभी जरूरी सबूत उनके खिलाफ जुटाना है. हुर्रियत नेताओं के खिलाफ सबूत इकट्ठा करने के मिले थे सबूत
जीपी सिंह ने बताया कि सरकार की ओर से हमें आदेश दिया गया था कि हुर्रियत कॉन्फ्रेंस के नेताओं के खिलाफ हर जरूरी सबूत जुटाना है. इसके बाद बहुत से NIA अफसरों को पहचान बदलकर कश्मीर में कैंप किया गया. उन्होंने हुर्रियत के अलग अलग दफ्तरों से दस्तावेजों को इकट्ठा किया. हुर्रियत नेताओं के खिलाफ सबूत जुटाए गए. इन्हीं के आधार पर हुर्रियत के नेताओं को गिरफ्तार किया गया.
इन्हीं सबूतों के आधार पर मिली सजा
इन तमाम सबूतों का जिक्र चार्जशीट में किया गया. उन्हें सभी सबूतों और दस्तावेजों को कोर्ट में पेश किया गया. उन्होंने कहा, अभी सभी आरोपियों को सजा नहीं मिली है, ऐसे में सबूतों के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दे सकते. लेकिन वे इतना कह सकते हैं कि उन्हीं सबूतों के आधार पर यासीन मलिक को सजा मिली है.
जीपी सिंह ने कहा, ये फैसला राष्ट्रहित में है. राष्ट्र प्रेम की राष्ट्रद्रोह पर जीत है. जो लोग राष्ट्र के खिलाफ गतिविधियों में शामिल होते हैं उनके लिए साफ वार्निंग है कि ये नया भारत है. इसमें ऐसी गतिविधियों को जगह नहीं है.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.








