
2004 से अब तक किसी CEC ने क्यों पूरा नहीं किया अपना कार्यकाल? उठे सवाल
AajTak
चुनाव आयोग की स्वायत्तता पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हो रही है. भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त का 6 साल का कार्यकाल तय होता है. लेकिन कोई मुख्य चुनाव आयुक्त क्यों नहीं पूरा कर पाता? सुप्रीम कोर्ट को लगता है कि जब मुख्य चुनाव आयुक्त ही कार्यकाल पूरा नहीं कर पाते तो वो सुधार कहां से चुनावों में लाएंगे? 2004 से किसी भी मुख्य चुनाव आयुक्त ने 6 साल का कार्यकाल पूरा नहीं किया है. देखें वीडियो.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.











