
2000 वर्ष पुराना 'यक्ष', 800 साल पुरानी 'अप्सरा', भारत की 15 अनमोल धरोहरों को लौटाएगा US
AajTak
न्यू यॉर्क के मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट ने भारत को 15 एंटीक मूर्तियां और कला शिल्प भारत को वापस करने का फैसला किया है. इन्हें स्मगलर डीलर सुभाष कपूर द्वारा बेचा गया था. सुभाष कपूर इस वक्त तमिलनाडु की जेल में बंद है.यह सभी शिल्प 1 शताब्दी ईसा पूर्व से लेकर 11 वीं शताब्दी सीई तक के हैं.
न्यू यॉर्क के प्रतिष्ठित मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट ने भारत को 15 एंटीक मूर्तियां और कला शिल्प लौटाने का फैसला किया है. असल में इन प्राचीन वस्तु शिल्प- मूर्तियों को अवैध तरीके से भारत से हटाया गया था. सामने आया था कि इन्हें स्मगलर डीलर सुभाष कपूर द्वारा बेचा गया था. सुभाष इस वक्त तमिलनाडु की जेल में बंद है. गुरुवार को एक बयान में, Metropolitan Museum of Art (Met) ने कहा कि वह भारत सरकार को वापस करने के लिए 15 मूर्तियों को स्थानांतरित करेगा.
बहुत प्राचीन हैं ये शिल्प यह सभी शिल्प 1 शताब्दी ईसा पूर्व से लेकर 11 वीं शताब्दी सीई तक के हैं, और इसमें टेराकोटा, तांबा और पत्थर के दुर्लभ शिल्प शामिल हैं. इन सभी को सुभाष कपूर ने बेच दिया था. संग्रहालय ने अपने बयान में कहा कि वह पुरातात्विक कला के जिम्मेदारी पूर्वक अधिग्रहण किए जाने के लिए प्रतिबद्ध है. इसके साथ ही नए अधिग्रहण और इसके संग्रह में लंबे समय तक काम करने के लिए कठोर मानकों को लागू करता है. इसके साथ ही संग्रहालय सक्रिय रूप से संदिग्ध डीलरों से पुरावशेषों के इतिहास की समीक्षा कर रहा है. संग्रहालय भारत सरकार के साथ अपने लंबे समय से चले आ रहे संबंधों को अत्यधिक महत्व देता है और इस मामले को सुलझाए जाने से खुश है.
भारत को ट्रांसफर करने का किया फैसला संग्रहालय ने 2015 में सुभाष कपूर से अपने कार्यों के बारे में होमलैंड सुरक्षा से संपर्क किया और मैनहट्टन जिला अटॉर्नी कार्यालय द्वारा सुभाष कपूर की आपराधिक जांच के परिणामस्वरूप आज इस मामले पर कार्रवाई की है. संग्रहालय ने मैनहट्टन डीए के कार्यालय से कला के 15 शिल्पों के बारे में नई सूचनाएं और जानकारी इकट्ठी की हैं और,इसके जरिए यह स्पष्ट हो गया कि कार्यों को स्थानांतरित किया जाना चाहिए. इसके अलावा, तुर्की साइटों बुबोन और पेर्गे में डीए कार्यालय की आपराधिक जांच के सहयोग के बाद हाल ही में अपने ग्रीक और रोमन दीर्घाओं से तुर्की से तीन टुकड़े हटा दिए- जिनमें से दो लोन के थे और तीसरा मेट के संग्रह का हिस्सा है.

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.

ईरान और अमेरिका के बीच सैन्य तनाव चरम पर पहुंच गया है और मिडिल ईस्ट में किसी भी समय युद्ध शुरू होने का खतरा बढ़ गया है. विशेषज्ञों का कहना है कि यह संघर्ष कई हफ्तों तक चल सकता है. इस स्थिति को देखते हुए ईरान ने अपने सबसे संवेदनशील सैन्य और परमाणु ठिकानों को सुरक्षित रखने के लिए बड़े पैमाने पर किलाबंदी शुरू कर दी है. जिसका खुलासा सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा हुआ है.








